रवि किशन एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने भोजपुरी फिल्म जगत के साथ-साथ साउथ और हिन्दी सिनेमा में भी खूब नाम कमाया और इन दिनों वह राजनीति को लेकर भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। गोरखपुर से सांसद रवि किशन इन दिनों आफ्नै आगामी फिल्म ‘चौरा-चौरा की शूटिंग में व्यस्त हैं’। इस फिल्म की शूटिंग गोरखपुर में ही की जा रही हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करने वाले रवि किशन ने शूटिंग के दौरान की एक वीडियो साझा की जो बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया: देसी अंदाज में नजर आए भोजपुरी स्टार रवि किशन, कुम्हार की चाक पर बनाए मिट्टी के बर्तन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो के साथ लिखा ये कैप्शन
हालांकि रवि किशन कुछ समय तक ही चाक चला पाए और बाद में वो बंद पड़ गया। ये वीडियो उनके प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, ‘गोरखपुर में आज कुम्हार की चाक पर मिट्टी कार्य में जुड़कर अपनी कल्पनाओं को स्वरूप देने की कोशिश कर रहा थाl एक कठिन कार्य था, जो बिना अनुभव और भावनाओं से जुड़े नहीं हो सकता l हृदय से सम्मान’।
View this post on Instagram
प्रशंसकों ने की सरहाना
सोशल मीडिया पर रवि किशन की इस वीडियो को देखने के बाद लोग तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कमेंट्स करके लोग रवि किशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनके वीडियो को अभी तक इक्यावन हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। लोग उनके देसी अंदाज के गुणगान करते हुए उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं’। एक ने लिखा, ‘वो श्री कृष्ण जी का चक्र है जिसे सिर्फ कुम्हार ही चला सकते हैं सर जी और किसी के बस की बात नहीं है।’ दूसरे ने लिखा, ‘ऑल राउंडर मेरा बड़ा भाई’।
चौरा-चौरी की शूटिंग में हैं व्यस्त
इन दिनों रवि किशन अपनी आगामी फिल्म चौरा-चौरी की शूटिंग में व्यस्त हैं, वो गोरखपुर में शूटिंग कर रहे हैं। वो इस मूवी से गोरखपुर सिटी को फिल्मसिटी का दर्जा देना चाहते हैं. इसके साथ ही पूर्वांचल के ढेरों कलाकारों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करना चाहते हैं। प्रशंसक उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
संघर्ष का एक बुरा दौर देखा
आज करोड़ों रुपए कमाने और रुतबा हासिल करने के बाद रवि किशन बेशक एक बड़े सितारे बन गए हैं। लेकिन एक दौर ऐसा भी था कि उनके पास अस्पताल का बिल चुकाने के पैसे नहीं थे। उनकी माली हालात इतनी खस्ता था कि जब उनकी पत्नी प्रेग्नेंसी के दौर में थीं तो अपनी जन्म के बाद अपनी बच्ची को निकालने के लिए उन्हें ब्याज पर कर्ज लेना पड़ा था। इसके लिए उन्होंने अपनी जमीन तक गिरवी रख दी थी।