भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनका असली नाम शत्रुघन यादव है। भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार बनने से पहले खेसारी ने बेहद गरीबी का सामना भी किया है। उनके संघर्ष की कहानी आज भी लोगों के लिए प्रेरणादायक है। खेसारी ने लिट्टी-चोखा बेचने के साथ ही दूध बेचने तक का काम किया है। यहां तक की वह अपनी भैंसों का पेट भरने के लिए चोरी तक किया करते थे। अपने अभिनय के शुरुआती दौर में उन्होंने नाच गाने के साथ आर्केस्ट्रा में भी काम किया। आज उनके एक गाने पर करोड़ों के व्यूज आते हैं। उन्होंने हाल में ही खुलासा किया था कि वह सिर्फ यू्ट्यूब से ही महीने का 45 लाख रुपये कमा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं घर घर में मशहूर खेसारी लाल का नाम खेसारी कैसे पड़ा। दरअसल, ये नाम उन्हें फिल्मों में आने के बाद नहीं मिला बल्कि इस नाम के पीछे दिलचस्प कहानी है।
भोजपुरी: एक्टर 'खेसारी' के नाम का मतलब जानकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे, इस वजह से लोगों ने कर दिया था नामकरण
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:25 PM IST
विज्ञापन