फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bholaa Teaser Out: माथे पर भस्म, हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता लिए नजर आए अजय देवगन, रिलीज हुआ ‘भोला’ का धांसू टीजर

Tue, 22 Nov 2022 11:20 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 22 Nov 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
Bholaa Teaser Out Drishyam 2 actor Ajay Devgn tabu starrer film
भोला टीजर जारी - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही हैं। वहीं अब अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'भोला' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिन अभिनेता ने फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया था, जिसके बाद से ही फैंस टीजर का इंतजार कर रहे थे। वहीं, अब 'भोला' का धमाकेदार टीजर भी रिलीज कर दिया है।

Bholaa Teaser Out Drishyam 2 actor Ajay Devgn tabu starrer film
भोला टीजर जारी - फोटो : सोशल मीडिया

टीजर की शुरुआत होती है लखनऊ के एक अनाथ आश्रम से, जिसमें ज्योति नाम की लड़की रहती है। ज्योति से एक महिला रात में जल्दी सोने के लिए कहती हैं क्योंकि अगले दिन कोई उससे मिलने आ रहा है। किसी के मिलने आने के बात जानने के बाद से ही ज्योति सो नहीं पाती और बस ये पता लगाने की कोशिश करती है कि कौन उससे मिलने आ रहा है। वह सबसे सवाल कर रहे है, 'दादा, दादी, नाना, नानी और कौन कौन रिश्तेदार होता है? मुझसे मिलने कौन आ रहा है।'

Pornography Case: राज कुंद्रा के वकील ने नई चार्जशीट को लेकर दी सफाई, कहा- इस केस से कोई लेना-देना नहीं

Bholaa Teaser Out Drishyam 2 actor Ajay Devgn tabu starrer film
भोला टीजर जारी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद भोला का एंट्री होती है, जो जेल में है और श्रीमद्भगवद्गीता पढ़ रहा है। उससे कोई अपने साथ लेकर जा रहा है कि टाइम हो गया, जिसे देखकर लग रहा है कि वह जेल से रिहा होने वाला है। इसके बाद अजय देवगन हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता लिए हुए और माथे पर भस्म लगाकर आगे की ओर बढ़ते हैं, तो पीछे से दो लोगों के आपस में बात करने की आवाज आती हैं। एक सावल करता है कि ये कौन हैं, तो दूसरा कहता है कि नाम बताया तो तू पैरों में गिर जाएगा। टीजर के आखिरी में अभिनेता का एक्शन अवतार देखने को मिला, जिसमें वह हाथ में त्रिशूल लिए बाइक पर आते हैं और फिर गाड़ी पर कूद जाते हैं। 

Kartik Aaryan: एक किसिंग सीन देने में छूट गए थे कार्तिक के पसीने, 37 रीटेक के बाद निर्देशक ने कह दी थी यह बात
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bholaa Teaser Out Drishyam 2 actor Ajay Devgn tabu starrer film
भोला टीजर जारी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'भोला' में अजय देवगन ने निर्देशन की कमान भी संभाली है। 'भोला' 2019 में आई तमिल फिल्म 'कैथी' की हिंदी रीमेक है, जिसमें अभिनेता कार्ति ने अभिनय किया था। 'कैथी' का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था। फिल्म की कहानी एक ड्रग माफिया की है, जिसमें बाप-बेटी का प्यार देखने को मिलेगा। 

Govinda Naam Mera: कियारा-विक्की की केमिस्ट्री पर आया कटरीना और सिद्धार्थ का रिएक्शन, कहा- मैं इस फिल्म को...
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed