फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 2: शुरू हुई 'भूल भुलैया 2' की एडवांस बुकिंग, टिकट को सस्ती करने के लिए मेकर्स ने अपनाई ये तरकीब

Sat, 14 May 2022 06:29 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 14 May 2022 06:29 PM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 advance booking opens Kartik Aaryan and Kiara Advani film to have lowest ticket price post pandemic
भूल भुलैया 2 का नया पोस्टर - फोटो : Instagram @kartikaaryan

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म 20 मई को रिलीज हो रही है, जिसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाती हुई नजर आएगी। फिल्म को रिलीज होने में महज एक हफ्ता बचा है और ऐसे में अब फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत इस फिल्म के निर्माताओं ने टिकटों की कीमत के लिए 'ऑडियंस फर्स्ट' नीति अपनाई है, जिससे टिकट के दाम काफी कम है।

Bhool Bhulaiyaa 2 advance booking opens Kartik Aaryan and Kiara Advani film to have lowest ticket price post pandemic
Bhool Bhulaiyaa 2 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

क्या है ऑडियंस फर्स्ट पॉलिसी?
'भूल भुलैया 2' के मेकर्स ने रेगुलर न्यूतम-मूल कीमतों और प्रीमियर दरों पर टिकट की बुकिंग खोलने का फैसला किया है। ऐसे में महामारी के बाद रिलीज हो रही फिल्मों में 'भूल भुलैया 2' की टिकट की कीमत सबसे कम होगी। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मेकर्स ने फिल्म पर मुनाफा कमाने के बारे में सोचने से पहले दर्शकों को पहले रखा है। मेकर्स चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंचे और परिवार के साथ इस फिल्म का आनंद लें।

Bhool Bhulaiyaa 2 advance booking opens Kartik Aaryan and Kiara Advani film to have lowest ticket price post pandemic
'भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'भूल भुलैया 2' में हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का लगाया गया है और इसी वजह से मेकर्स को उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों तक पहुंचेंगे। दूसरी तरफ दर्शकों के बीच भी इस फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है, जिस वजह से माना जा रहा है कि यह फिल्म दर्शकों के बीच अच्छा प्रदर्शन करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 advance booking opens Kartik Aaryan and Kiara Advani film to have lowest ticket price post pandemic
Bhool Bhulaiyaa 2 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

'भूल भुलैया 2' अक्षय कुमार और विद्या बालन अभिनीत 2007 की सुपरहिट फिल्म का सीक्वल है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'भूल भुलैया 2' को मेकर्स ने नए आइडिया के साथ पेश करने की कोशिश की है साथ ही सीक्वल की कास्ट भी लगभग बदल दी गई है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अलावा तब्बू, राजपाल यादव, परेश रावल, अंगद बेदी, संजय मिश्रा, मनोज जोशी जैसे कलाकार फिल्म में एक साथ नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed