साल 2007 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और विद्या बालन की पॉपुलर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया' की सफलता के बाद अब मेकर्स फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। जब से 'भूल भुलैया 2' की घोषणा हुई है तब से बी-टाउन में इसकी चर्चा जोरों पर है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह हॉरर कॉमेडी इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। 'भूल भुलैया' के फैंस को फिल्म के दूसरे पार्ट के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के रिलीज हुए ट्रेलर और टाइटल ट्रैक को मिले प्रतिक्रिया से साफ पता चलता है कि दर्शक फिल्म के लिए कितने बेताब हैं। इसकी हर छोटी से छोटी बात को जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। ऐसे में हम इस आर्टिकल में आपके लिए फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की फीस लेकर आए हैं।
Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन समेत पूरी टीम ने मेकर्स से वसूली मोटी रकम, कियारा के आगे तब्बू ने टेके घुटने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन निस्संदेह इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक है। इस समय अभिनेता फिल्म 'भूल भुलैया 2' को लेकर चर्चाओं में हैं, जिसमें वह डॉक्टर अजय ठकराल का किरदार निभाते नजर आएंगे। कथित तौर पर कार्तिक आर्यन ने इस किरदार के लिए 15 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
तब्बू
इसमें कोई शक नहीं है कि तब्बू इंडस्ट्री की एक वर्सेटाइल एक्ट्रेस हैं। इस आगामी फिल्म में वह अवंतिका मल्होत्रा का किरदार निभाती नजर आएंगी। अभिनेत्री ने फिल्म में उनके किरदार के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
कियारा आडवाणी
ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म की लीड अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपने लुक को लेकर चर्चाओं में हैं। कियारा आडवाणी फिल्म में प्रिया चौहान का किरदार निभाती दिखेंगी और सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने फिल्म में उनके किरदार के लिए 4 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
राजपाल यादव
अपनी कॉमेडी के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव फिल्म में एक बार फिर छोटे पंडित की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के लिए राजपाल ने 1.25 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।