फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 2 On OTT: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आई 'भूल भुलैया 2', जानें कहां और कैसे देख सकेंगे आप

Sun, 19 Jun 2022 10:13 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 19 Jun 2022 10:13 AM IST
विज्ञापन
bhool bhulaiyaa 2 on ott platform Kartik aaryan and kiara advani film release on Netflix date time after theaters
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 20 मई को रिलीज हुई इस फिल्म का जादू अब भी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है, जिस वजह से थिएटर में फिल्म को देखने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। इस फिल्म में फैंस ने कार्तिक आर्यन के काम को खूब पसंद किया, तो साथ ही कियारा आडवाणी संग उनकी जोड़ी ने सबका दिल छू लिया। इसी बीच अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। कार्तिक आर्यन की यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी धमाल मचाने के लिए आ गई है। आइए आपको बताते हैं कि 'भूल भुलैया 2' किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई है।

bhool bhulaiyaa 2 on ott platform Kartik aaryan and kiara advani film release on Netflix date time after theaters
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्म
कार्तिक आर्यन की यह शानदार फिल्म 'भूल भुलैया 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस बात की जानकारी खुद नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें कार्तिक, कियारा और तबू दिखाई दे रहे हैं और कार्तिक आर्यन 'रूह बाबा' के अवतार में हैं। इस पोस्टर के कैप्शन में बताया गया है कि  'भूल भुलैया 2' नेटफ्लिक्स पर आ गई है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

bhool bhulaiyaa 2 on ott platform Kartik aaryan and kiara advani film release on Netflix date time after theaters
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओटीटी पर कैसे देख सकते हैं फिल्म?
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है। वहीं, अब नेटफ्लिक्स पर भी ये फिल्म मौजूद है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर आसानी से देख सकते हैं और ये फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhool bhulaiyaa 2 on ott platform Kartik aaryan and kiara advani film release on Netflix date time after theaters
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार कलेक्शन
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की इस फिल्म में तबू और राजपाल यादव ने भी अहम किरदार निभाया है। अगर कलेक्शन की बात करें तो 'भूल भुलैया 2' को रिलीज हुए चार हफ्ते हो गए हैं और फिल्म का जलवा दर्शकों के बीच बरकरार है। इस फिल्म ने देश में अब तक कुल 176 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed