बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां ने उस समय सबसे पहले चर्चा में आईं जब वह ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से 2019 में लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरीं और अच्छे-अच्छे प्रत्याशियों को भी पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की। इसके अलावा नुसरत निखिल जैन संग अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियों में रहीं, लेकिन महज तीन सालों में दोनों अलग हो गए। अलग-अलग धर्मों से होने के बावजूद दोनों किसी की परवाह नहीं की और जिंदगी भर साथ निभाने का फैसला लिया, लेकिन महज तीन साल में ये मोहब्बत नफरत में बदलती चली गई और फिर शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर।
Nushrat Jahan-Nikhil Jain: प्यार... फिर विदेशी धरती पर शादी, महज तीन साल में नफरत में बदली निखिल और नुसरत की मोहब्बत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलाकात दोस्ती...प्यार और शादी
अभिनेत्री नुसरत जहां और निखिल की मुलाकात साल 2017 और 2018 के बीच हुई थी। जहां नुसरत बंगाली इंडस्ट्री की खूबसूरत बालाओं में से एक थीं वहीं निखिल जैन एक बिजनेसमैन हैं। 2017 से चला मुलाकातों का सिलसिला दोस्ती और फिर प्यार में बदल गया और इसके बाद दोनों ने साल 2019 में शादी कर ली, लेकिन यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली।
अभिनेत्री नुसरत जहां ने निखिल जैन संग तुर्की में शादी रचाई थी और जब वह मांग में सिंदूर लगाए लाल चूड़ा पहने सामने आई तो उन्हें काफी आलोचना भी सुनी पड़ती है। दोनों अलग-अलग धर्म के थे और इसी वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया, लेकिन नुसरत ने परवाह नहीं की और सभी को पूरी बोल्डनेस के साथ जवाब दिया। हालांकि इस प्यार भरे जोड़े के बीच कुछ समय बाद ही अनबन की खबरें आना शुरु हो गई थी और आखिरकार एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने अपने अलग होने की खबर को सार्वजनिक कर दिया। लेकिन यह सब यहीं नहीं रुका बल्कि दोनों ने एक दूसरे पर खूब आरोप भी लगाए।
जब नुसरत ने बिना तलाक बताया शादी को अवैध
अभिनेत्री नुसरत जहां ने अपनी और निखिल की शादी को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि विदेशी धरती पर रचाई शादी यहां मान्य नहीं है। उन्होंने एक बयान में कहा था,.'एक विदेशी भूमि पर होने के कारण, तुर्की मैरिज रेगुलेशन के अनुसार हमारी शादी अमान्य है। इसके अलावा, क्योंकि ये दो धर्मों के लोगों के बीच में हुई शादी थी, इसलिए इसे भारत में इसे वैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए तलाक का सवाल ही नहीं उठता। कानूनी तौर पर यह शादी वैलिड नहीं है बल्कि एक लिव-इन रिलेशनशिप है।'
प्रेग्नेंसी की खबर ने मचाई खलबली
पति निखिल जैन से अलग होने के बाद नुसरत जहां के प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आईं थीं, जिसपर निखिल ने कहा था कि उन्हें नुसरत के गर्भवती होने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो वह बच्चा उनका नहीं है। वो दोनों छह महीने से साथ नहीं हैं।