फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jennifer Winget: कार्तिक आर्यन संग फिल्म की खबरों पर जेनिफर विंगेट का करारा जवाब, पोस्ट में लिखी मजेदार बात

Sun, 19 Jun 2022 09:53 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 19 Jun 2022 09:53 AM IST
विज्ञापन
Jennifer Winget gave a befitting reply to the news of the film with Kartik Aaryan wrote a funny thing by sharing the post
जेनिफर विंगेट- कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी गर्ल जेनिफर विंगेट इन दिनों चर्चाओं में हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'कोड एम 2' रिलीज हुई, जिसे अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला। लेकिन इसके अलावा भी जेनिफर विंगेट से जुड़ी एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया कि जेनिफर अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस खबर ने ही जेनिफर के फैंस को खुश कर दिया था। लेकिन अब जेनिफर ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। अभिनेत्री ने कुछ तस्वीरें शेयर कर इस पर मजेदार जवाब दिया है।

Jennifer Winget gave a befitting reply to the news of the film with Kartik Aaryan wrote a funny thing by sharing the post
जेनिफर विंगेट - फोटो : सोशल मीडिया

जेनिफर ने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट के जरिए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अभिनेत्री अपने लुक से कहर ढा रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ने पिंक ड्रेस के साथ व्हाइट कलर की शर्ट कैरी की है। इस लुक को जेनिफर ने मेटल ज्वेलरी से पूरा किया है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों के साथ जेनिफर ने खास कैप्शन दिए हैं, जिसमें उन्होंने कार्तिक संग काम करने की बात पर जवाब दिया है।

Jennifer Winget gave a befitting reply to the news of the film with Kartik Aaryan wrote a funny thing by sharing the post
जेनिफर विंगेट - फोटो : सोशल मीडिया

पहले पोस्ट के कैप्शन में जेनिफर विंगेट ने लिखा, 'अफवाह आधी दुनिया में घूम सकती है, जबकि सच्चाई अभी भी उसके गले में लिपटी हुई है।' दूसरे पोस्ट में अभिनेत्री ने लिखा, 'मुझे पता है कि यह थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन अगर आप मेरे बारे में कुछ जानना चाहते हैं, तो पूछने के लिए सबसे अच्छा व्यक्ति मैं खुद हूं!….या शायद कार्तिक आर्यन, लेकिन वह भी नहीं जानते होंगे।' जेनिफर के इस पोस्ट ने फैंस को करारा झटका दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jennifer Winget gave a befitting reply to the news of the film with Kartik Aaryan wrote a funny thing by sharing the post
जेनिफर विंगेट - फोटो : Instagram

जेनिफर अपनी एक्टिंग का जलवा कई  टीवी शोज में दिखा चुकी हैं। 'दिल मिल गए' सीरियल से वह काफी मशहूर हुई थीं। इस सीरियल में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा 'बेहद' में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। संजय लीला भंसाली के सीरियल 'सरस्वतीचंद्र' में भी वह नजर आ चुकी हैं। इस शो में उनके ओपोजिट गौतम रोडे थे।

विज्ञापन
Jennifer Winget gave a befitting reply to the news of the film with Kartik Aaryan wrote a funny thing by sharing the post
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, कार्तिक आर्यन की बात करें तो वह बॉलीवुड के नए सुपरस्टार बन गए हैं। उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। कार्तिक की इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 175 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। माना जा रहा है कि भूल भुलैया 2 जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed