फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: जुहू में स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाते दिखे कार्तिक आर्यन, फैंस बोले- 'सच में बहुत कूल एक्टर हैं'

Sun, 19 Jun 2022 07:45 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 19 Jun 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
bhool bhulaiyaa 2 star kartik aaryan enjoying street food with sonu ke titu ki sweety costar sunny singh
कार्तिक आर्यन, अभिनेता सनी सिंह - फोटो : insta- viralbhayani

फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता से पहले ही अभिनेता कार्तिक आर्यन के जमीन से जुड़े व्यक्तित्व ने उन्हें लोगों के बीच सुपरस्टार बना दिया था और फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने के बाद उनकी लोकप्रियता में और चार चांद लग गए, लेकिन इस पूरे फेज के दौरान अभिनेता में काफी बदलाव देखने को मिला। उन्होंने फिल्म का प्रमोशन तो फैंस के बीच जाकर किया ही, इसकी शानदार सक्सेस के बाद भी अभिनेता में विनम्रता देखने को मिलती है जो उन्हें फैंस के और भी करीब लेकर जाती है। हाल ही में अभिनेता को स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाते देखा गया, जिसके बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

bhool bhulaiyaa 2 star kartik aaryan enjoying street food with sonu ke titu ki sweety costar sunny singh
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक आर्यन को हाल ही में जुहू में एक स्टॉल पर स्ट्रीट फूड का जायका लेते हुए देखा गया और इस दौरान उनके साथ फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के को स्टार सनी सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान दोनों को एक आम इंसान की तरह बेहद सहज देखा गया। खाने के साथ भी कार्तिक ने फैंस के साथ सादगी के साथ सेल्फी भी क्लिक करवाईं।

 

bhool bhulaiyaa 2 star kartik aaryan enjoying street food with sonu ke titu ki sweety costar sunny singh
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस कार्तिक आर्यन की तारीफों के पुल बांधते दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'कुछ भी कहो बंदा जमीन से जुड़ा हुआ है, सक्सेस को अपने सिर पर नहीं चढ़ने देते हैं'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, वह कभी एटिट्यूड नहीं दिखाते। इसी तरह से कई यूजर्स मजेदार कमेंट भी करते दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा, करण जौहर कोने में बैठे रो रहे होंगे। एक अन्य ने लिखा, सोनू के टीटू की स्वीटी की भूल भुलैया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhool bhulaiyaa 2 star kartik aaryan enjoying street food with sonu ke titu ki sweety costar sunny singh
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओटीटी पर आई भूल भुलैया 2  
बात करें 'भूल भुलैया 2' की तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है और फिलहाल अब ये फिल्म ओटीटी पर भी मौजूद है। इसे आप नेटफ्लिक्स को सब्सक्राइब करके देख सकते हैं। वहीं फिल्म का टाइटल सॉग्न भी खूब धमाल मचा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed