फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: 'भूल भुलैया 2' की सक्सेस पार्टी में राजपाल यादव को गोद में उठाते नजर आए कार्तिक आर्यन, तब्बू संग लगाए ठुमके

Tue, 31 May 2022 05:24 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 31 May 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
Bhool bhulaiyaa 2 success party kartik aaryan tabu and rajpal yadav photos viral on internet
Bhool Bhulaiyaa 2 Success Party - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है और आगे भी फिल्म की कमाई रुकती हुई नजर नहीं आ रही। ऐसे में फिल्म के मेकर्स से लेकर स्टार्स तक की खुशी सातवें आसमान पर है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म की सफलता पर सोमवार रात को एक शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें 'भूल भुलैया 2' के स्टार्स ने खूब धमाल मचाया। 

Bhool bhulaiyaa 2 success party kartik aaryan tabu and rajpal yadav photos viral on internet
Bhool Bhulaiyaa 2 Success Party - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'भूल भुलैया 2' की सक्सेस पार्टी में कार्तिक आर्यन की खुशी देखते बन रही थी। अभिनेता के चेहरे की स्माइल पर हर किसी का ध्यान गया। इस पार्टी में कार्तिक ऑल ब्लैक लुक में पहुंचे। उन्होंने ब्लैक जींस के साथ टी-शर्ट और जैकेट पहनी थी। इस पार्टी में कार्तिक आर्यन के साथ निर्देशक अनीस बज्मी, प्रोड्यूसर्स भूषण कुमार और मुराद खेतानी, तब्बू, राजपाल यादव, संजय मिश्रा दिखे। इस मौके पर फिल्म से जुड़े सभी लोग एक साथ मीडिया के लिए पोज देते हुए दिखाई दिए। 

Bhool bhulaiyaa 2 success party kartik aaryan tabu and rajpal yadav photos viral on internet
Bhool Bhulaiyaa 2 Success Party - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस पार्टी में कार्तिक आर्यन, राजपाल यादव और तब्बू की मस्ती ने सबका ध्यान खींच लिया था। एक तरफ कार्तिक ने पार्टी में राजपाल यादव को अपनी गोद में उठा लिया था। इस मौके की तस्वीर भी सामने आई है। दूसरी तरफ कार्तिक और तब्बू भी एक साथ डांस करते दिखे थे। तस्वीरों से भी साफ है कि फिल्म की स्टारकास्ट ने इस मौके को खूब एंजॉय किया था। हालांकि, इस पार्टी में कियारा आडवाणी नहीं पहुंचीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool bhulaiyaa 2 success party kartik aaryan tabu and rajpal yadav photos viral on internet
Bhool Bhulaiyaa 2 Success Party - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की बात करें तो 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दूसरे हफ्ते में भी अच्छा प्रदर्शन करने के बाद कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की इस फिल्म ने सोमवार को 5.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही अनीस बज्मी की फिल्म ने 11 दिनों में कुल 128.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed