प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म को रिलीज हुए काफी समय हो गया है लेकिन अब भी इस फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। फिल्म ने 1230 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। रॉकिंग स्टार यश की फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आ गई है। इस फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए दर्शक अतिरिक्त पैसे दे रहे हैं लेकिन अब अमेजन प्राइम के सब्सक्राइबर को ऐसा नहीं करना होगा। जल्द ही अमेजन पर फिल्म आने वाली है, जिसके बाद फिल्म को बिना रेंट पर लिए आसानी से देख सकते हैं।
KGF 2 On OTT: ओटीटी पर 'केजीएफ 2' की धमाकेदार एंट्री, अब बिना रेंट दिए फिल्म को यहां देख सकेंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, 'केजीएफ चैप्टर 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आ चुकी है। अब तक प्राइम वीडियो के अर्ली एक्सेस रेंटल मॉडल के तहत दर्शक इस फिल्म को अतिरिक्त पैसे देकर देख पा रहे हैं। यह सुविधा उन दर्शकों के लिए भी है, जिनके पास सब्सक्रिप्शन नहीं है। लेकिन अब फिल्म को अमेजन पर ज्यादा पैसे दिए बिना भी देखा जा सकता है। अमेजन पर यह फिल्म 3 जून से स्ट्रीम हो रही है। इस बात की जानकारी अमेजन की तरफ से वीडियो शेयर करके दी गई है।
Join Rocky on his journey to rule the world!! 🔥#KGF2onPrime, streaming from June 3 pic.twitter.com/m2dAaqxomE
क्या है 'केजीएफ चैप्टर 2' में
साल 2018 में रिलीज हुई 'केजीएफ चैप्टर 1' में 'रॉकी भाई' के किरदार में यश ने धमाल मचा दिया था। फिल्म में यश हीरो या फिर विलेन नहीं बल्कि मॉन्सटर थे, जो दुनिया पर राज करना चाहते थे। फिल्म के पहले चैप्टर में रॉकी मुंबई पर राज करता है और चैप्टर 2 में वह कोलार गोल्ड फील्ड का बादशाह बन जाता है। 'केजीएफ चैप्टर 2' में यश और संजय दत्त की जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है। फिल्म में कई इमोशनल सीन भी है, जो दिल छू लेते हैं।
फिल्म के तीसरे पार्ट की डिमांड
'केजीएफ चैप्टर 2' रिलीज होने के कुछ समय बाद ही फैंस ने इस फिल्म के चैप्टर 3 की डिमांड शुरू कर दी थी। फिल्म के तीसरे पार्ट से जुड़ी अब तक कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। दावा है कि 'केजीएफ 3' में ऋतिक रोशन, राणा दग्गुबाती जैसे कलाकार नजर आ सकते हैं। इसके अलावा, एक रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि इस फिल्म की शूटिंग अक्तूबर महीने तक शुरू हो सकती है। लेकिन मेकर्स ने इस रिपोर्ट को गलत बताया है।