फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 2 Week 2 Box Office: बड़े पर्दे पर 'भूल भुलैया 2' का जादू बरकरार, दूसरे हफ्ते में कमाए इतने करोड़ रुपये

Fri, 03 Jun 2022 12:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 03 Jun 2022 12:32 PM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 Week 2 Box Office Collection: kartik aaryan kiara advani starrer film does great collection in its second week
भूल भुलैया 2 का नया पोस्टर - फोटो : Instagram @kartikaaryan

कार्तिक आर्यन, तब्बू और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2' रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जहां एक तरफ फिल्म सिनेमाघरों तक लोगों को आकर्षित करने में कामयाब हो रही है, वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में बॉलीवुड फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस के दरवाजे फिर से खोल दिए हैं। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपनी ओपनिंग से लेकर वीकेंड कलेक्शन तक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर  'भूल भुलैया 2' कार्तिक आर्यन के करियर की पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बनी। वहीं इस फिल्म ने मेकर्स की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए दूसरे हफ्ते में कमाल की कमाई की है। 

Bhool Bhulaiyaa 2 Week 2 Box Office Collection: kartik aaryan kiara advani starrer film does great collection in its second week
भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

समझिए पहले हफ्ते के आंकड़े
पिछले महीने 20 मई को रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने अपने पहले हफ्ते में ही 92.05 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया था। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 14.11 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 18.34 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 23.51 करोड़ रुपये, चौथे दिन 10.75 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 9.56 करोड़ रुपये, छठे दिन 8.51 करोड़ रुपये और सातवें दिन करीब 7.57 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

Bhool Bhulaiyaa 2 Week 2 Box Office Collection: kartik aaryan kiara advani starrer film does great collection in its second week
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दूसरे हफ्ते का सफर
वहीं पहले सात दिन बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल करने के बाद, 'भूल भुलैया 2' ने दूसरे हफ्ते के सफर की शुरुआत भी बढ़िया ढंग से की। फिल्म ने आठवें दिन 6.52 करोड़ रुपये, नौवें दिन 11.35 करोड़ रुपये , दसवें दिन 12.77 करोड़ रुपये, ग्यारहवें दिन 5.55 करोड़ रुपये, बारहवें दिन 4.85 करोड़ रुपये, तेरहवें दिन 4.45 करोड़ रुपये और चौदहवें दिन 4.21 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 141.57 करोड़ रुपये का कुल कारोबार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 Week 2 Box Office Collection: kartik aaryan kiara advani starrer film does great collection in its second week
Bhool Bhulaiyaa 2 first poster - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
दो हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमाई
दिन    बॉक्स ऑफिस पर कमाई (करोड़ रुपये)
 पहला  14.11
दूसरा  18.34
तीसरा  23.51 
चौथा  10.75 
पांचवां  9.56
छठवां  8.51
सातवां  7.57 
आठवां 6.52
नौवां  11.35
दसवां  12.77
ग्यारहवां 5.55
बारहवां 4.85
तेहरवां 4.45
चौहदवां  4.21
कुल 141.57
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed