फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 को लेकर कार्तिक आर्यन ने साझा किया पोस्ट, क्यूट फैन से मिलकर खुश हुए रूह बाबा

Sun, 03 Nov 2024 09:55 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 03 Nov 2024 09:55 AM IST
सार

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन स्टारर भूल भुलैया 3 को दर्शकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। 1 नवंबर को रिलीज हुई भूल भुलैया 3 में विद्या बाला, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी ने भी जमकर हॉरर-कॉमेडी का तड़का लगाया। अपनी फिल्म को लेकर कार्तिक ने एक खास पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर किया है और अपने दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। 

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 actor Kartik Aaryan is grateful to fans as Rooh baba receives positive response goes viral
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया 3 एक नवंबर को अपने वादे के अनुसार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित नेने के अलावा विजय राज, राजपाल यादव, संजय मिश्रा, राजेश शर्मा और अश्विनी कालसेलर जैसे कई कलाकारों से सजी फिल्म बेहद पसंद आ रही है। इसी बीच कार्तिन ने फिल्म को मिल रहे साकारत्मक रिस्पांस को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया है और साथ ही क्यूट फैन के साथ उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Bhool Bhulaiyaa 3 actor Kartik Aaryan is grateful to fans as Rooh baba receives positive response goes viral
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन ने हॉरर-कॉमेडी को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया पर प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया है। कार्तिक ने हॉरर-कॉमेडी फिल्म में एक बार फिर से रूह बाबा के रूप में अपनी भूमिका को निभाया, जो दर्शकों को बेहद पसंद भी आ रहा है। उनकी फिल्म को मिल रहे अच्छे रिस्पांस को लेकर कार्तिक ने प्रशंसकों के अटूट समर्थन के लिए उन्हें एक पोस्ट के जरिए धन्यवाद दिया।
Bhool Bhulaiyaa 3 actor Kartik Aaryan is grateful to fans as Rooh baba receives positive response goes viral
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कार्तिक ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें लिखा है, 'एक वैश्विक ब्लॉकबस्टर दिन 1 55.30 करोड़ दुनिया भर में।' प्रशंसकों ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। एक प्रशंसकों ने लिखा, "बधाई हो @KartikAaryan आपकी हर उपलब्धि इतनी व्यक्तिगत महसूस हुई कि आप आगे बढ़ने के लिए बहुत खुश हैं, मेरे आदर्श आपके प्रशंसक हमेशा आपके साथ हैं चाहे कुछ भी हो।" एक और प्रशंसक ने लिखा, "निश्चित रूप से ब्लॉकबस्टर।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 actor Kartik Aaryan is grateful to fans as Rooh baba receives positive response goes viral
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कार्तिक को शहर में देखा गया और एक प्रशंसक उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ करता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान कार्तिक अपनी खिलखिलाती मुस्कान को रोक नहीं पा रहे थे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इस वीडियो में, हम देख सकते हैं कि कार्तिक अपने एक नन्हें फैन से मिल रहे हैं और भीड़ में उसकी बात सुनते ही उनके चेहरे पर बड़ी ही मुस्कान खिल जाती है। वह छोटा फैन कार्तिक से कहता है कि मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। बस इतना कहते ही कार्तिक का चेहरा खुशी से खिल उठता है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 actor Kartik Aaryan is grateful to fans as Rooh baba receives positive response goes viral
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
sacnilk के अनुसार, भूल भुलैया 3 ने पहले दिन 35.5 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन 36.50 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन आज रविवार को अभी तक 1.48 करोड़ रुपये कमाए हैं, ये आंकड़े दिन भर में बदलेंगे। बहरहाल, भूल भुलैया 3 ने भी तक 73.48 करोड़ रुपये की दमदार कमाई कर ली है। कार्तिक आर्यन की हालिया रिलीज ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। भूल भुलैया 2 भी कार्तिक की सबसे बड़ी ओपनर थी, अब प्रशंसक लगातार भूल भुलैया 3 को देख रहे हैं और उस पर अपनी राय सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।
Shah Rukh Khan: जन्मदिन पर बालकनी में शाहरुख को नहीं देखकर निराश हुए फैन, किंग ने किया खास पोस्ट- शुक्रिया...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed