{"_id":"67303dacf8fd9ebcd8046bcb","slug":"bhool-bhulaiyaa-3-actress-vidya-balan-on-her-biggest-success-to-date-kartik-film-is-doing-well-i-am-loving-it-2024-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhool Bhulaiyaa: भूल भुलैया 3 को लेकर ये क्या बोल गईं विद्या बालन, फैंस भी हैरान, बोलीं- अब तक की सबसे बड़ी...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bhool Bhulaiyaa: भूल भुलैया 3 को लेकर ये क्या बोल गईं विद्या बालन, फैंस भी हैरान, बोलीं- अब तक की सबसे बड़ी...
Sun, 10 Nov 2024 10:51 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 10 Nov 2024 10:51 AM IST
सार
Bhool Bhulaiyaa: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन इन दिनों अपनी फिल्म भूल भुलैया 3 में मंजूलिका बनकर सभी का दिल जीत चुकी हैं, लेकिन अपनी इसी फिल्म के बारे में विद्या ने कुछ ऐसा बोला है, जिसे सुनकर उनके प्रशंसक भी हैरान हो गए हैं।
विज्ञापन
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हॉरर-कॉमेडी को जबर्दस्त प्रतिक्रिया भी मिल रही है। कार्तिक के अलावा, फिल्म में माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और तृप्प्ति डिमरी ने भी अहम भूमिका निभाई है। विद्या को इस फिल्म की पहली किस्त भूल भुलैया में देखा गया था और वह 17 साल बाद फ्रैंचाइजी में लौटी हैं। इसी फिल्म को लेकर विद्या ने कुछ ऐसा बोला है, जिसे सुनकर कोई भी दंग रह जाएगा।
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
विद्या ने बेगम जान, कहानी भूल भुलैया और परिणीता जैसी तमाम फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है। उनकी हर फिल्म उनके प्रशंसकों को जरूर पसंद आती है। वहीं 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर विद्या ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह 17 साल बाद फिर से भूल भुलैया करेंगी। फिल्म की सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए, अभिनेत्री ने इसे अब तक की अपनी सबसे बड़ी सफलता बताया।
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विद्या बालन ने एक इंटरवयू के दौरान कहा, "फिल्म बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है, मुझे यह बहुत पसंद आ रही है। यह मेरी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है। क्या इससे बेहतर कुछ हो सकता है" अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि फिल्म इतना अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विद्या ने आगे कहा "जितना मैंने सोचा था उससे बेहतर और ईमानदारी से मैंने इसकी कल्पना नहीं की थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि 17 साल बाद मैं फिर से भूल भुलैया करूंगी और मंजुलिका को वापस लाऊंगी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इसके लिए इतना प्यार मिलेगा। मैं बहुत खुश हूं, मैं बहुत खुश हूं कि फिल्म इतना अच्छा प्रदर्शन कर रही है।"
Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर का बोल्ड अंदाज, सैफ अली खान के साथ रोमांटिक तस्वीरें कीं साझा
Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर का बोल्ड अंदाज, सैफ अली खान के साथ रोमांटिक तस्वीरें कीं साझा
विज्ञापन
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित, भूल भुलैया 3 ने भारत में आराम से 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया और अब अपने दूसरे सप्ताह में 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने के लिए एक और मील के पत्थर की ओर बढ़ रही है। पहले आठ दिनों में फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो, पहले दिन (शुक्रवार) 35.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन (शनिवार) 37 करोड़ रुपये, तीसरे दिन (रविवार) 33.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन (सोमवार) 18 करोड़ रुपये, पांचवें दिन (मंगलवार) 14 करोड़ रुपये, छठे दिन (बुधवार) 10.75 करोड़ रुपये, सातवें दिन (गुरुवार) 9.50 करोड़ रुपये। वहीं पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 158.25 करोड़ रुपये की कमाई की। आठवें दिन ( दूसरा शुक्रवार) 9.25 करोड़ रुपये। 9वें दिन ( दूसरा शनिवार) 15 करोड़ रुपये की कमाई की। आज रविवार को अभी तक फिल्म ने 72 लाख रुपये का कारोबार किया है, जो पूरे दिन में बदलेगा। बहलहाल, फिल्म ने अभीतक कुल 183.22 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो सिंघम अगेन से कहीं ज्यादा है।
Captain America Brave New World: 'कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' का ट्रेलर रिलीज, रेड हल्क को देख फैंस खुश
Captain America Brave New World: 'कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' का ट्रेलर रिलीज, रेड हल्क को देख फैंस खुश