फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection: भूल भुलैया 3 का बड़ा धमाल, दूसरे दिन स्त्री 2 से ज्यादा रही कमाई

Sat, 02 Nov 2024 09:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 02 Nov 2024 09:28 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी इस फिल्म ने अच्छा कारोबार किया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने दो दिनों में कुल कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 2 Kartik Aaryan Vidya Balan Madhuri Dixit Anees Bazmee
भूल भुलैया 3 का नया पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक आर्यन के लिए यह दिवाली बेहद खास रही है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर बड़ा धमाका किया है। इस फिल्म में कॉमेडी के साथ रहस्य और रोमांच का तड़का लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। 
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 2 Kartik Aaryan Vidya Balan Madhuri Dixit Anees Bazmee
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
अनीस बज्मी ने फिर दिखाया कमाल

भूल भुलैया 3 का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। इससे पहले उन्होंने इसके दूसरे भाग को भी निर्देशित किया था, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कार्तिक के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हो सकती है। 

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 2 Kartik Aaryan Vidya Balan Madhuri Dixit Anees Bazmee
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ने ली बंपर ओपनिंग

करीब 150 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने रिलीज के पहले ही दिन अपनी लागत के 20 फीसदी से भी ज्यादा की कमाई करके बंपर ओपनिंग ली है। किसी फिल्म का अपनी मूल लागत के 20 फीसदी या उससे ज्यादा की ओपनिंग लेना फिल्म कारोबार में बहुत शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 2 Kartik Aaryan Vidya Balan Madhuri Dixit Anees Bazmee
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
इन सितारों ने भी दिखाया कमाल

ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और भी कई धमाके कर सकती है। फिल्म में कार्तिक की अदाकारी के साथ विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की अदाकारी को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें इन तीन सितारों के अलावा तृप्ति डिमरी, संजय मिश्रा, विजय राज और राजपाल यादव भी हैं। सभी कलाकार अपनी अदाकारी से लोगों के दिल जीत रहे हैं। 

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 2 Kartik Aaryan Vidya Balan Madhuri Dixit Anees Bazmee
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे दिन इतना रहा कलेक्शन

फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक यह फिल्म शनिवार को 32.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही है। इसके साथ ही यह फिल्म दूसरे दिन की कमाई के मामले में स्त्री 2 से भी आगे निकल गई है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री 2 ने दूसरे दिन 31.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।  फिल्म के कुल कलेक्शन पर नजर डाले तो भूल भुलैया 3 का कुल कारोबार अब 68.48  करोड़ रुपये हो गया है।
Prabhas: टिकट खिड़की पर फिर से तहलका मचाएंगे प्रभास, इन दो सुपरहिट निर्देशकों की फिल्म में काम करने की अटकलें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed