फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3 Day 29 Collection: भूल भुलैया 3 की कमाई में फिर आया उछाल, चार हफ्ते बाद भी की करोड़ में कमाई

Fri, 29 Nov 2024 11:32 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 29 Nov 2024 11:32 PM IST
सार

'भूल भुलैया 3' की कमाई में वीकएंड पर फिर से उछाल देखने को मिला है। इसने रिलीज के 29वें दिन दर्शक बटोरकर हर किसी को हैरान कर दिया है। 

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 29 kartik aaryan film latest earning and occupancy
भूल भुलैया 3 - फोटो : वीडियो ग्रैब

'भूल भुलैया 3' की सफलता ने इस बात को साबित कर दिया है कि दर्शक अच्छे कंटेंट की ओर खींचे चले आते हैं। फिल्म ने अपनी लागत को काफी पीछे छोड़ने के साथ ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' को भी पीछे छोड़ दिया है। कार्तिक आर्यन की इस मूवी ने सिनेमाघरों में 29 दिन पूरे कर लिए हैं। बीते दिनों आंकड़ों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि, चार हफ्ते के बाद भी वीकएंड पर 'भूल भुलैया 3' को रफ्तार पकड़ते देखा गया है। आइए इसके 29वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 29 kartik aaryan film latest earning and occupancy
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

पहले हफ्ते में ही निकाल लिया बजट 

अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की लागत 150 करोड़ है। वहीं, इसने पहले हफ्ते में ही 158.25 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है और क्यों भूल भुलैया 3 दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही है।

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 29 kartik aaryan film latest earning and occupancy
भूल भुलैया 3 - फोटो : यूट्यूब

'भूल भुलैया 3' को क्यों पसंद कर रहे दर्शक?

'भूल भुलैया 3' के शानदार प्रदर्शन का सबसे बड़ा कारण इसकी कहानी और हॉरर और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण है। जहां एक ओर फिल्म में भूत-प्रेत का डर है, वहीं हास्य और मजेदार पल भी दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर देते हैं। यही वजह है कि लोग परिवार के साथ इस फिल्म को देखना पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 29 kartik aaryan film latest earning and occupancy
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

सितारों की परफॉर्मेंस ने लगाए चार चांद 

फिल्म में कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन जैसे दिग्गज कलाकार हैं, जिनके अभिनय ने इस फिल्म को और भी आकर्षक बना दिया है। कार्तिक आर्यन ने फिल्म में अपनी भूमिका को बखूबी निभाया और उनके अभिनय ने फिल्म को एक नया आयाम दिया है। इन कलाकारों के अलावा, संजय मिश्रा, राजपाल यादव और विजय राज भी अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीतते नजर आए हैं। 

Amaran: शिवकार्तिकेयन ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात, रक्षा मंत्री ने 'अमरण' की सफलता पर टीम को दी बधाई

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 29 kartik aaryan film latest earning and occupancy
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

'भूल भुलैया 3' की अब तक की कमाई 

'भूल भुलैया 3' की कमाई की बात करें तो इसने पहले हफ्ते में 158.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन 58 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते में 23.35 करोड़ रुपये और चौथे हफ्ते में 11.4 करोड़ रुपये रहा। वहीं, फिल्म रिलीज के 29वें दिन भी दर्शक बटोरती नजर आई है। चौथे शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखा गया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, इसने 29वें दिन 2.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे इसका अब तक का टोटल 253.40 करोड़ रुपये हो गया है। 

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन और रश्मिका ने ‘अंगारों’ पर किया डांस, सिग्नेचर स्टेप से जीता प्रशंसकों का दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed