सब्सक्राइब करें

Anees Bazmee: भूल भुलैया 2 से लेकर रेडी तक, कैसा रहा अनीस बज्मी की पिछली पांच फिल्मों का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 13 Oct 2024 04:50 PM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 director Anees Bazmee Last Five Release Films Box Office Report
अनीस बज्मी - फोटो : अमर उजाला

अनीस बज्मी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे 24 घंटे में व्यूज के मामले में नया रिकॉर्ड बना डाला था। अब यह फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले आइए जानते हैं कि निर्देशक अनीस बज्मी की पिछली पांच फिल्मों का हाल कैसा रहा। 

Trending Videos
Bhool Bhulaiyaa 3 director Anees Bazmee Last Five Release Films Box Office Report
भूल भुलैया 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
भूल भुलैया 2

अनीस बज्मी को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली लेखकों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में बहुत सी सुपरहिट फिल्में लिखी हैं। वहीं, उन्होंने निर्देशन की दुनिया में भी काफी सफलता हासिल की है। साल 2022 में रिलीज हुई उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी नजर आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 director Anees Bazmee Last Five Release Films Box Office Report
पागलपंती - फोटो : यूट्यूब
पागलपंती

भूल भुलैया 2 से पहले अनीस बज्मी ने पागलपंती नाम की फिल्म बनाई थी। इसमें जॉन अब्राहम के साथ अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, इलियाना डिक्रूज और कृति खरबंदा भी नजर आई थीं। दर्शकों को यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 33.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

Bhool Bhulaiyaa 3 director Anees Bazmee Last Five Release Films Box Office Report
मुबारकां - फोटो : यूट्यूब
मुबारकां

फिल्म मुबारकां साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, यह फिल्म भी दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब नहीं रही थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 55.59 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 director Anees Bazmee Last Five Release Films Box Office Report
वेलकम बैक - फोटो : यूट्यूब
वेलकम बैक

अनीस बज्मी ने अपनी करियर में जो फिल्में सबसे ज्यादा सफल रही हैं, उनमें वेलकम का नाम भी शामिल है। हालांकि, जब उन्होंने इस फिल्म का सीक्वल बनाया तो यह फिल्म पहले भाग जैसा जादू नहीं चला सकी। फिल्म में अक्षय कुमार की जगह जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आए, जिसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिला। साल 2015 में आई इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 96.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed