फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 13: रूह बाबा-मंजुलिका का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 13वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

Wed, 13 Nov 2024 08:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 13 Nov 2024 08:34 PM IST
सार

भूल भुलैया 3 की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। दूसरे सप्ताहांत के अच्छे कारोबार के बाद भी यह फिल्म मजबूती के साथ सिनेमाघरों में टिकी हुई है।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 13 Kartik aaryan Anees Bazmee Film Total Earnings
भूल भुलैया 3 - फोटो : यूट्यूब

भूल भुलैया 3 का  जादू इस समय लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। दर्शकों को इस फिल्म में कॉमेडी के साथ सस्पेंस का भी तड़का देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि अब भी फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 13वें दिन कितनी कमाई की है।

Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 13 Kartik aaryan Anees Bazmee Film Total Earnings
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
हॉरर कॉमेडी को पसंद कर रहे दर्शक

कार्तिक आर्यन के लिए दिवाली का त्योहार खुशियों भरा रहा है। सिंघम अगेन जैसी बड़े बजट की फिल्म से टक्कर होने के बाद भी उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 का अब तक का कारोबार शानदार रहा है। भारत में हाल के दिनों में हॉरर कॉमेडी फिल्में देखने वाले दर्शकों की संख्या में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिला है। मुंजा और स्त्री 2 के बाद अब इस फिल्म को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। 

Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 13 Kartik aaryan Anees Bazmee Film Total Earnings
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
लागत हो चुकी है वसूल

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी  कॉमेडी फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आती हैं। भूल भुलैया 3 ने लोगों को निराश नहीं किया है। फिल्म की कमाई की बात करें तो यह पहले हफ्ते में ही अपनी लागत वसूल कर चुकी है। फिल्म को लगभग 150 करोड़ के बजट से बनाया गया है। वहीं, इसके पहले हफ्ते का कारोबार 158.25 करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 13 Kartik aaryan Anees Bazmee Film Total Earnings
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
13वें दिन हुई इतनी कमाई

दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का शानदार सफर जारी है। आठवें दिन फिल्म ने नौ करोड़ 25 लाख रुपये का कारोबार किया है। वहीं, फिल्म ने नौवें दिन 15.25 करोड़, 10वें दिन 16 करोड़, 11वें दिन पांच करोड़ और 12वें दिन चार करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 13वें दिन दो करोड़ 85 लाख रुपये बटोरे हैं। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 211.1 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 13 Kartik aaryan Anees Bazmee Film Total Earnings
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

भूल भुलैया 3 कार्तिक आर्यन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। पहले यह तमगा भूल भुलैया 2 के पास था। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें संजय मिश्रा, विजय राज और राजपाल यादव जैसे शानदार कलाकार भी नजर आए हैं।
Kubera Teaser: धनुष और रश्मिका के आगामी फिल्म 'कुबेर' पर आई नई जानकारी, इस सुपरस्टार के द्वारा जारी होगा टीजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed