एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 16 Nov 2024 09:14 PM IST
सार
Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 16: कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। दो हफ्ते में धांसू कमाई के बाद फिल्म तीसरे सप्ताहांत में भी अच्छा कारोबार कर रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। यही वजह है कि अब भी सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए लोग अपने परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और विद्या बालन भी हैं। लोगों को दोनों अभिनेत्रियों की अदाकारी भी खूब पसंद आई है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
2 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : यूट्यूब
दिवाली पर शुभ शुरुआत
दिवाली के एक दिन बाद रिलीज हुई भूल भुलैया 3 ने पहले दिन से ही टिकट खिड़की पर धमाल मचाना शुरू कर दिया था। पहले दिन ही फिल्म ने अपनी लागत से दोगुनी से ज्यादा कमाई कर हिट होने के संकेत दे डाले थे। वहीं, पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 158 करोड़ का कारोबार कर अपने बजट (150 करोड़) से ज्यादा की कमाई भी कर ली थी।
3 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
दूसरा हफ्ता भी रहा शानदार
दूसरे हफ्ते में भी भूल भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर देखने को मिला था। आठवें दिन इस फिल्म ने नौ करोड़ 25 लाख, नौवें दिन 15.5 करोड़, 10वें दिन 16 करोड़, 11वें दिन पांच करोड़, 12वें दिन चार करोड़ 25 लाख, 13वें दिन तीन करोड़ 85 लाख और 14वें दिन चार करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई दूसरे हफ्ते में 58 करोड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
तीसरे सप्ताहांत में भी मचा रही धमाल
दो हफ्ते के बाद यह फिल्म तीसरे सप्ताहांत में भी अच्छा कारोबार कर रही है। 15वें दिन इस फिल्म ने तीन करोड़ 96 लाख रुपये का कलेक्शन किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 16वें दिन इस फिल्म ने तीन करोड़ 98 लाख रुपये बटोरे हैं। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 224.38 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि यह फिल्म मौजूदा समय में सिंघम अगेन, द साबरमती रिपोर्ट और कंगुवा (हिंदी संस्करण) से अच्छा कारोबार कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।