फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 7: दर्शकों के दिलों पर राज कर रही भूल भुलैया 3, अजय की इस फिल्म को छोड़ा पीछे

Thu, 07 Nov 2024 08:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 07 Nov 2024 08:57 PM IST
सार

भूल भुलैया 3 का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने शानदार कमाई की है। आइए जानते हैं कि सात दिनों में इस फिल्म का कारोबार कितना रहा।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 7 Kartik Aaryan Vidya Balan Madhuri Dixit Film Earnings
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म भूल भुलैया 3 दर्शकों के दिलों पर राज करने में कामयाब रही है। पहले दिन से ही यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म में कॉमेडी के साथ दर्शकों को हॉरर का तड़का भी देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि पहले हफ्ते में फिल्म ने कितना कारोबार किया है।

Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 7 Kartik Aaryan Vidya Balan Madhuri Dixit Film Earnings
भूल भुलैया 3 ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
पहले सप्ताहांत में शानदार कमाई

भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाती हुई नजर आई हैं। दिवाली के अगले दिन रिलीज हुई यह फिल्म पहले दिन से ही धमाल मचा रही है। शुक्रवार को फिल्म ने 35.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, शनिवार को फिल्म ने 37 करोड़ और रविवार को 33.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह फिल्म ने पहले सप्ताहांत में 106 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 7 Kartik Aaryan Vidya Balan Madhuri Dixit Film Earnings
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
मंडे टेस्ट में पूरे नंबर से पास

सप्ताहांत के बाद फिल्म मंडे टेस्ट में भी पास रही थी। सोमवार को फिल्म ने कमाल दिखाते हुए 18 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद भी फिल्म की पकड़ टिकट खिड़की पर बरकरार नजर आई। पांचवें दिन इस फिल्म ने 14 करोड़ और छठे दिन 10.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। 
Hema malini: धर्मेंद्र को रूढ़िवादी मानती हैं हेमा मालिनी, बोलीं- बेटियों को सलवार सूट में देखना पसंद करते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 7 Kartik Aaryan Vidya Balan Madhuri Dixit Film Earnings
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
पहले हफ्ते में हुई इतनी कमाई

भूल भुलैया 3 का पहले हफ्ते का कलेक्शन संतोषजनक रहा है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सातवें दिन इस फिल्म ने छह करोड़ 84 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 155.59 करोड़ रुपये हो गई है। 
Naam Trailer: अनीस बज्मी की 'नाम' का ट्रेलर जारी, रहस्यों के बीच अतीत की यादों में उलझे दिखे अजय देवगन

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 7 Kartik Aaryan Vidya Balan Madhuri Dixit Film Earnings
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
2024 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म

धांसू कमाई के साथ भूल भुलैया 3 हिंदी भाषा में इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सूची में शामिल हो गई है। अजय देवगन की शैतान को पीछे छोड़कर यह फिल्म ने पांचवें स्थान पर पहुंच चुकी है। 

फिल्म कुल कमाई
स्त्री 2 627.02 करोड़
कल्कि 2898 एडी 294.25 करोड़
फाइटर  199.45 करोड़
सिंघम अगेन 175.40 करोड़
भूल भुलैया 3 156.65 करोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed