फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: भक्ति में लीन दिखीं जान्हवी कपूर, अंजनेय स्वामी मंदिर में की पूजा

Thu, 07 Nov 2024 08:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 07 Nov 2024 08:16 PM IST
सार

जान्हवी कपूर जल्द ही आरसी 16 नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री को फिल्म के निर्देशक के साथ अंजनेय स्वामी मंदिर में पूजा करते हुए देखा गया।

विज्ञापन
Bollywood Actress Janhvi Kapoor Performs Puja At Anjaneya Swamy Temple Hyderabad
जान्हवी कपूर - फोटो : एक्स- @viram2999

हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री जान्हवी कपूर, बॉलीवुड के बाद अब साउथ में भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म देवरा में देखा गया था। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर उनके साथ नजर आए थे। वह जल्द ही एक और फिल्म में दिखने वाली हैं, जिसे अस्थाई तौर पर आरसी 16 नाम दिया गया है। फिल्म की लगातार हो रही चर्चा के बीच जान्हवी को हाल ही में हैदराबाद के मधुरानगर में श्री अंजनेया स्वामी मंदिर में एक विशेष पूजा करते हुए देखा गया। 

Bollywood Actress Janhvi Kapoor Performs Puja At Anjaneya Swamy Temple Hyderabad
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor

तस्वीरें आईं सामने
गुरुवार (7 नवंबर) को मंदिर से अभिनेत्री की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आए। इन फोटो में जान्हवी को पारंपरिक परिधान में देखा जा सकता है। इसमें वह कई लोगों की मौजूदगी में फर्श पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं, जिन्होंने उनके साथ पूजा अनुष्ठान भी किया।

Bollywood Actress Janhvi Kapoor Performs Puja At Anjaneya Swamy Temple Hyderabad
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor

मंदिर में बिताए 30 मिनट
मंदिर में जान्हवी को माला पहने और माथे पर टीका लगाए भी देखा गया। उन्होंने मंदिर में कथित तौर पर लगभग 30 मिनट बिताए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म निर्माता बुची बाबू सना भी जान्हवी के साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Janhvi Kapoor Performs Puja At Anjaneya Swamy Temple Hyderabad
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor

आरसी 16 में आएंगी नजर
आरसी 16 की बात करें तो कई रिपोर्टों में यह दावा किया गया है कि जान्हवी ने हाल ही में हैदराबाद में अपनी आगामी फिल्म के लिए लुक टेस्ट पूरा किया है। जान्हवी आरसी 16 में राम चरण के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म को आधिकारिक तौर पर मार्च 2024 में लॉन्च किया गया था। उस समय, जान्हवी और राम चरण को उपासना, चिरंजीवी और जान्हवी के पिता, निर्माता बोनी कपूर के साथ निर्माताओं द्वारा आयोजित एक विशेष पूजा समारोह में देखा गया था।

विज्ञापन
Bollywood Actress Janhvi Kapoor Performs Puja At Anjaneya Swamy Temple Hyderabad
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@orry

इस फिल्म में भी कर रही काम
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के अलावा उनके पास सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी नाम की भी फिल्म है। इसका निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शंस में बन रही इस फिल्म को 18 अप्रैल 2025 को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी चल रही है।
Naam Trailer: अनीस बज्मी की 'नाम' का ट्रेलर जारी, रहस्यों के बीच अतीत की यादों में उलझे दिखे अजय देवगन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed