फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3: शो हाउसफुल होने पर गदगद हो उठे कार्तिक आर्यन, गेयटी गैलेक्सी पहुंच प्रशंसकों को दिया तोहफा

Mon, 04 Nov 2024 10:20 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 04 Nov 2024 10:20 AM IST
सार

'भूल भुलैया 3' के शोज हाउसफुल चल रहे हैं। इससे गदगद हो उठे कार्तिक आर्यन ने गेयटी गैलेक्सी थिएटर पहुंचकर प्रशंसकों को सरप्राइज दिया। 

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 show housefull kartik aaryan became elated reached Gaiety Galaxy and surprise fans
कार्तिक आर्यन-भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

'भूल भुलैया 3' कार्तिक आर्यन के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित यह हॉरर-कॉमेडी 'सिंघम अगेन' के साथ 1 नवंबर को रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी का नतीजा है कि सिंगल स्क्रीन के साथ-साथ मल्टीप्लेक्स भी हाउसफुल जा रहे हैं। जनता से मिले प्यार को देखते हुए कार्तिक भी खुद को रोक नहीं पाएं और लोगों को तोहफा देने थिएटर पहुंच गए। 

Bhool Bhulaiyaa 3 show housefull kartik aaryan became elated reached Gaiety Galaxy and surprise fans
कार्तिक आर्यन-भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

अचानक गेयटी गैलेक्सी पहुंचे कार्तिक आर्यन

'भूल भुलैया 3' की सफलता के बीच, कार्तिक ने फिल्म देख रहे अपने प्रशंसकों को सरप्राइज देने के लिए रविवार शाम को मुंबई के प्रसिद्ध सिंगल-स्क्रीन थिएटर गेयटी गैलेक्सी का दौरा किया। प्रशंसकों की भीड़ के बीच में 'हाउसफुल' का बोर्ड पकड़े हुए, अभिनेता ने एक चौड़ी मुस्कान बिखेरी। उन्होंने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाकर प्यार और प्रशंसा स्वीकार की।

Bhool Bhulaiyaa 3 show housefull kartik aaryan became elated reached Gaiety Galaxy and surprise fans
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

100 करोड़ी बनी 'भूल भुलैया 3'

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी यह फिल्म हंसाने के साथ लोगों को डराने में भी कामयाब रही है। फिल्म ने टिकट विंडो पर 35.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। दूसरे दिन इस फिल्म ने 37 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म ने 29.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 102.28 करोड़ हो गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 show housefull kartik aaryan became elated reached Gaiety Galaxy and surprise fans
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

'भूल भुलैया 3' के शोज बढ़े 

'भूल भुलैया 3' की बढ़ती मांग के बीच, मुंबई के चुनिंदा सिनेमाघरों ने रात 1 बजे और 3 बजे के लिए अतिरिक्त शो जोड़े हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'दर्शक ही सब कुछ हैं।' 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 show housefull kartik aaryan became elated reached Gaiety Galaxy and surprise fans
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

कार्तिक की मां को नहीं मिला टिकट 

जैसे ही 'भूल भुलैया 3' के शो हाउसफुल हो गए, कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें बताया गया कि उनकी मां माला तिवारी टिकट बुक करने में असमर्थ थीं क्योंकि सभी शो बिक गए थे। उनके कैप्शन में लिखा, 'मम्मी को भी नहीं मिल रहा टिकट, इस समस्या से बहुत खुश हूं।'



Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 3: रूह बाबा का चला जादू, कार्तिक की सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed