{"_id":"683094bf97c6814e81041195","slug":"bhool-chuk-maaf-day-1-box-office-collection-rajkumar-rao-wamiqa-gabbi-karan-sharma-movie-opening-day-earning-2025-05-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhool Chuk Maaf Day 1 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'भूल चूक माफ' की सुस्त शुरुआत, जानिए पहले दिन कितने कमाए?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhool Chuk Maaf Day 1 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'भूल चूक माफ' की सुस्त शुरुआत, जानिए पहले दिन कितने कमाए?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 23 May 2025 09:36 PM IST
सार
Bhool Chuk Maaf Day 1 Box Office Collection: राजकुमार राव और वामिका गब्बी अभिनीत फिल्म 'भूल चूक माफ' आज 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कितने कमाए?
विज्ञापन
1 of 5
भूल चूक माफ'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कभी थिएटर रिलीज, कभी ओटीटी रिलीज, इसी सब उठा-पटक और कानूनी पचड़े के बाद आखिर आज शुक्रवार 23 मई को फिल्म 'भूल चूक माफ' का पदार्पण सिनेमाघरों में हो गया। करण शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं। पहले दिन इस फिल्म ने दर्शकों को कितना आकर्षित किया? जानते हैं
2 of 5
भूल चूक माफ'
- फोटो : यूट्यूब
पहले दिन रही सधी हुई शुरुआत
फिल्म 'भूल चूक माफ' को पहले सीधे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था और तारीख 9 मई तय थी। मगर, फिर मेकर्स ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया। इसे लेकर मैडॉक फिल्म्स और पीवीआर आईनॉक्स के बीच कानूनी विवाद शुरू हुआ। आखिर तय हुआ कि 'भूल चूक माफ' थिएटर्स में रिलीज की जाएगी और आज यह रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन ठीकठाक शुरुआत कर ली है।
राजकुमार राव की फिल्म ने कमाए इतने करोड़
खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म 'भूल चूक माफ' ने आज ओपनिंग डे पर 6.38 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट करीब 50 करोड़ रुपये बताया गया है। इस हिसाब से फिल्म ने औसत शुरुआत की है। बॉक्स ऑफिस के गणित के मुताबिक कोई फिल्म अगर पहले दिन बजट का 10 फीसदी कमाती है तो इसे औसत माना जाएगा। 20 फीसदी कमाई पर अच्छी शुरुआत मानी जाती है।
टॉप 5 ओपनर में चौथा नंबर किया सुरक्षित
राजकुमार राव के करियर की टॉप 5 ओपनर फिल्मों में भी 'भूल चूक माफ' शामिल हो गई है। फिलहाल के आंकड़ों के हिसाब से इसने चौथा नंबर सुरक्षित किया है। हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि राजकुमार की बेस्ट ओपनर के खाते में जो पांच फिल्में शामिल हैं, उनमें से दो फिल्में उसकी हीरोइन की बदौलत चली हैं। जी हां, बात 'स्त्री' और 'स्त्री 2' की हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
भूल चूक माफ'
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
ये सितारे भी हैं फिल्म का हिस्सा
राजकुमार राव की बेस्ट 5 ओपनर फिल्मों में 'स्त्री 2' पहले नंबर पर है। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' दूसरे नंबर पर, 'स्त्री' तीसरे नंबर पर है। 'भूल चूक माफ' 6.38 करोड़ रुपये की कमाई के साथ चौथे नंबर पर है और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' पांचवे नंबर पर आ गई है। फिल्म भूल चूक माफ' में सीमा पाहवा, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, रघुवीर यादव और विनीत कुमार भी अहम रोल में है। हालांकि, क्रिटिक्स से इसने खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म का जादू कैसा चलता है?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।