{"_id":"683331f7b9d59611550b75a0","slug":"bhool-chuk-maaf-day-3-box-office-collection-rajkummar-rao-wamiqa-gabbi-seema-pahwa-movie-sunday-earning-2025-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhool Chuk Maaf Day 3 Box Office: रविवार को 'भूल चूक माफ' पर टूटे दर्शक, अर्धशतक के करीब पहुंची फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhool Chuk Maaf Day 3 Box Office: रविवार को 'भूल चूक माफ' पर टूटे दर्शक, अर्धशतक के करीब पहुंची फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 25 May 2025 08:44 PM IST
सार
Bhool Chuk Maaf Day 3 Box Office Collection: फिल्म 'भूल चूक माफ' सिनेमाघरों में लगी है। आज रविवार को इसे तीन दिन पूरे हुए हैं। जानते हैं वीकएंड पर फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 5
'भूल चूक माफ' फिल्म
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राजकुमार राव और वामिका गब्बी अभिनीत मैडॉक की फिल्म 'भूल चूक माफ' इन दिनों सिनेमाघरों में सजी हुई है। हालांकि, इसकी थिएटर रिलीज टल गई थी। इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा था। हालांकि, अब जब फिल्म सिनेमाघरों में लगी हुई है तो दर्शकों से इसे प्यार भी भरपूर मिल रहा है। तीन ही दिनों में यह अर्धशतक के करीब पहुंच गई है।
Trending Videos
2 of 5
'भूल चूक माफ' फिल्म
- फोटो : वीडियो ग्रैब
ओपनिंग डे पर रही इतनी कमाई
फिल्म 'भूल चूक माफ' की निर्माता कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने जब इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया तो पीवीआर आइनॉक्स और मैडॉक के बीच विवाद पैदा हुआ और मामला कोर्ट तक जा पहुंचा। इसके बाद फिल्म को पहले सीधे थिएटर में रिलीज किया गया है। 23 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
'भूल चूक माफ' फिल्म
- फोटो : वीडियो ग्रैब
रविवार की छुट्टी का मिला फायदा
करण शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूल चूक माफ' ने पहले दिन सात करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कल शनिवार को दूसरे दिन इसमें काफी इजाफा हुआ और कलेक्शन 9.5 करोड़ रुपये रहा। आज रविवार की छुट्टी का भी इसे भरपूर फायदा मिला है।
4 of 5
'भूल चूक माफ' फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम
जल्द 50 करोड़ का आंकड़ा होगा पूरा
खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अंतिम आंकड़े आने तक इसमें और इजाफा होने की पूरी संभावना है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 26.5 करोड़ रुपये हो गया है। जल्द ही यह बॉक्स ऑफिस पर अर्धशतक जड़ देगी।
दो हफ्ते बाद ओटीटी पर होगी रिलीज
फिल्म 'भूल चूक माफ' का बजट करीब 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से फिल्म की तीन दिनों की कमाई बजट को देखते हुए अच्छी मानी जाएगी। फिल्म ‘भूल चूक माफ’ थिएटर में सिर्फ दो हफ्तों के लिए है। इसके बाद यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। इस फिल्म को 6 जून को ओटीटी प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X