{"_id":"68331e21b27ed5ad9801a866","slug":"tripti-dimri-rumoured-boyfriend-sam-merchant-claps-for-actress-as-she-gets-finalised-for-prabhas-movie-spirit-2025-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tripti Dimri: 'स्पिरिट' में हुई तृप्ति की एंट्री तो खुशी से उछले रूमर्ड बॉयफ्रेंड, तालियां बजाकर दिया रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tripti Dimri: 'स्पिरिट' में हुई तृप्ति की एंट्री तो खुशी से उछले रूमर्ड बॉयफ्रेंड, तालियां बजाकर दिया रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 25 May 2025 07:27 PM IST
सार
Tripti Dimri Rumoured Boyfriend Sam Merchant: अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के हाथ नई फिल्म लगी है। वे प्रभास के साथ फिल्म 'स्पिरिट' में नजर आएंगी। इस पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
1 of 5
सैम मर्चेंट-तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी की एंट्री फिल्म 'स्पिरिट' में हो गई है। वे फीमेल लीड रोल कर रही हैं। तृप्ति की जोड़ी प्रभास के साथ जमेगी। कल शनिवार को मेकर्स ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। इसके बाद कई सेलेब्स ने तृप्ति को नई फिल्म के लिए बधाई दी है। मगर, सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड की प्रतिक्रिया ने।
2 of 5
तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
सैम मर्चेंट ने बजाईं तालियां
तृप्ति डिमरी ने कल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर फैंस को 'स्पिरिट' का हिस्सा बनने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि वे इस विश्वास से भरी यात्रा के लिए शुक्रगुजार हैं। तृप्ति के इस पोस्ट को कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर खुशी जताई। उन्होंने तालिया बजाने वाले इमोजी बनाए। उनके पोस्ट का स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
3 of 5
तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
पहली बार जमेगी प्रभास और तृप्ति की जोड़ी
फिल्म 'स्पिरिट' का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा कर रहे हैं। वहीं, इसे टी-सीरीज के बैनर तले भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह दूसरा मौका है जब तृप्ति को संदीप रेड्डी वंगा निर्देशित फिल्म में देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
'एनिमल' में कर चुकी हैं काम
इससे पहले तृप्ति ने निर्देशक संदीप की फिल्म 'एनिमल' में काम किया। रणबीर कपूर अभिनीत इस फिल्म में तृ्प्ति को काफी सराहना मिली। हालांकि, प्रभास के साथ उनकी जोड़ी किसी फिल्म में पहली बार जमेगी।
दीपिका पादुकोण को लेकर आई थी खबर
फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर पहले खबर थी कि दीपिका पादुकोण इसमें लीड रोल के रूप में नजर आएंगी। कहा गया कि उन्होंने तगड़ी फीस भी ली है। हालांकि, अब क्लियर हो गया है कि वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। दीपिका ने फिल्म क्यों छोड़ी, इसका कोई कारण भी सामने नहीं आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।