फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: आलिया भट्ट की बचपन की तस्वीरें वायरल, अभिनेत्री की मासूमियत देख फैंस ने बेबी के लिए कही ये बात

Sat, 30 Jul 2022 11:39 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 30 Jul 2022 11:39 AM IST
विज्ञापन
Bhramastra Actors Alia Bhatt Ranbir Kapoor Childhood Photos get viral on internet after pregnancy announcment
आलिया भट्ट - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। उनकी गिनती पावर कपल्स में होती है। अपनी शादी के समय सुर्खियां बटोरने के बाद बीते दिनों आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज देकर सबको चौंका दिया था। इस खबर से कपल के फैंस को बेहद खुशी हुई थी। आलिया ने रणबीर के साथ हॉस्पिटल की तस्वीर साझा की थी, जिसमें टीवी स्क्रीन पर वह दोनों बेबी को  देख रहे थे। इस खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया की बचपन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

Bhramastra Actors Alia Bhatt Ranbir Kapoor Childhood Photos get viral on internet after pregnancy announcment
अपने माता-पिता के साथ आलिया भट्ट - फोटो : social media

बेबी आलिया की तस्वीरें वायरल
शादी के दो महीने बाद ही अपने फैंस को अपने बेबी के आने की खुशखबरी देने वाली आलिया की चर्चाएं इस समय जोरो पर हैं। अभिनेत्री जल्द ही मां बनने वाली हैं और इस खबर को सुनते ही उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। ऐसे में आलिया के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनकी बचपन की तस्वीरें साझा कर रहे हैं, जिनमें वह खुद बेबी नजर आ रही हैं। लोग इन तस्वीरों को साझा कर कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही उन्हें ऐसा ही क्यूट बेबी आलिया की गोद में खेलता हुआ दिखाई देने वाला है। अभिनेत्री के एक फैन पेज ने उनकी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा,'जल्द ही हमें एक गोल-मटोल बेबी गर्ल या बेबी बॉय देखने के मिलेगा।' आलिया की इन तस्वीरों पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।  

Bhramastra Actors Alia Bhatt Ranbir Kapoor Childhood Photos get viral on internet after pregnancy announcment
आलिया भट्ट - फोटो : social media

आलिया का चबी अंदाज
तस्वीरों की बात करें तो आलिया किसी तस्वीर में अपनी मां की गोद में तो किसी में अपने प्यारे पापा को प्यार करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में हमें आलिया के कई रूप देखने को मिल रहे हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने आलिया के गोल-मटोल पन को प्यारा बताते हुए लिखा,'आपकी फोटोज बहुत ही प्यारी हैं।' इतना ही नहीं कोई उन्हें क्यूट बता रहा है, तो कोई आलिया को प्यार से 'आलू पाई' कहकर बुला रहा है। 

View this post on Instagram

A post shared by Aliaa Kapoor 👑🌸 (@cutealiaabhatt)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhramastra Actors Alia Bhatt Ranbir Kapoor Childhood Photos get viral on internet after pregnancy announcment
रणबीर कपूर - फोटो : social media

रणवीर की तस्वीरें भी हुई वायरल
आलिया के साथ-साथ उनके पति और होने वाले बेबी के पापा रणबीर कपूर की बचपन की तस्वीरें भी इसी तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनकी तस्वीरों पर लोग इसी तरह के कमेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग कयास भी लगा रहे हैं कि  दोनों का आने वाला बेबी किसकी तरह क्यूट होगा। अब यह तो बेबी आने के बाद ही पता चलेगा कि वह किसकी तरह और कितना क्यूट होगा। तब तक हम आलिया और रणबीर की तस्वीरें देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed