{"_id":"62e4ba23a07bbc56d722a11d","slug":"emergency-kangana-ranaut-shared-draupadi-murmu-pm-modi-yogi-adityanath-and-cm-eknath-shinde-throwback-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: कंगना ने साझा की मुर्मू-योगी समेत चार नेताओं की तस्वीर, लिखा- इसे ही कहते हैं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: कंगना ने साझा की मुर्मू-योगी समेत चार नेताओं की तस्वीर, लिखा- इसे ही कहते हैं...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 30 Jul 2022 10:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौत बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री हैं, जो देशभर में चल रहे तमाम मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं। कंगना ने कई ऐसे बयान दिए हैं, जिससे राजनीति में हंगामा मचा है। हालांकि, कई बार कंगना कुछ ऐसे पोस्ट भी शेयर करती हैं, जिसमें वह राजनेताओं की तारीफ करती दिखी हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुरानी तस्वीर शामिल है।
2 of 4
kangana ranaut
- फोटो : instagram
दरअसल, कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की पुरानी तस्वीर लगी है। इस कोलाज में पीएम मोदी के उन दिनों की तस्वीर को शामिल किया गया है, जब वह राजनेता नहीं बल्कि एक कार्यकर्ता हुआ करते थे। वहीं, द्रौपदी मूर्मू एक आम महिला थीं और सीएम योगी भी राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं थे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उस तस्वीर को शामिल किया गया है, जब वह ऑटो रिक्शा चलाते थे।
3 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वायरल कोलाज पर लिखा है, चारों फोटो को देखकर आश्चर्य होता है कि भाग्य का खेल भी गजब है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री।' इस कोलाज पर खुद कंगना ने लिखा, इसी को तो कहते हैं लोकतंत्र के अच्छे दिन।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि कंगना रणौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में कंगना तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी और उनका लुक भी सामने आ गया है, जो काफी शानदार है। कंगना ने अपने लुक से सबकी बोलती बंद की दी। वहीं, फिल्म में अनुपम खेर राजनेता जय प्रकाश नारायण और श्रेयस तलपड़े भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के दिवंगत वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म आपातकाल पर है और कंगना की यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।