फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Johar: आज के निर्माताओं पर करण जौहर ने उठाए सवाल! बोले- कोई भी 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्म....

Sat, 30 Jul 2022 10:42 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 30 Jul 2022 10:42 AM IST
विज्ञापन
Koffee With Karan 7 Host Karan Johar gave statement about kabhi khushi kabhi gham after 21 years
'कभी खुशी कभी गम' पर बोले करण जौहर - फोटो : social media

बॉलीवुड में बेहतरीन निर्माता और निर्देशकों में से एक करण जौहर इन दिनों अपने पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के सातवें सीजन के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस शो में वह लगातार अपनी बातों में उलझाकर सितारों के जीवन के राज से पर्दा उठा रहे हैं। अपने बेबाक अंदाज और बयानों के चलते अक्सर चर्चाओं में रहने वाले करण जौहर ने बार फिर एक ऐसा बयान दिया है, जिससे वह अपने मुंह मियां मिट्ठू वाली कहावत साबित कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में एक इवेंट में करण ने अपनी 21 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। इस बयान से करण ने कहीं न कहीं आज के निर्माताओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Koffee With Karan 7 Host Karan Johar gave statement about kabhi khushi kabhi gham after 21 years
करण जौहर - फोटो : social media

नहीं बना सकता कोई वैसी फिल्म
अपनी फिल्मों में कास्ट करके बहुत से अभिनेताओं के करियर को उड़ान देने वाले करण जौहर ने हाल ही में दिए साक्षात्कार में अपनी ही तारीफ की है। 'माई मूवी लाइफ' लाइव शो में करण जौहर ने कई अभिनेताओं, फिल्मों और यहां तक कि अपनी पिछली हिट फिल्मों के बारे में खुलकर बात की। अपनी मल्टीस्टारर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के बारे में बात करते हुए करण ने कहा कि आज के समय में वैसी फिल्म नहीं बन सकती। करण बोले,'फिल्म कभी खुशी कभी गम जैसी बड़ी स्टार कास्ट को एक साथ स्क्रीन पर लाना आज के समय में बहुत ही मुश्किल है। करीना कपूर खान, अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, काजोल, शाहरुख खान और जया बच्चन स्टारर इस फिल्म को आज के समय में कोई अफॉर्ड नहीं कर सकता है।'

Koffee With Karan 7 Host Karan Johar gave statement about kabhi khushi kabhi gham after 21 years
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आर्थिक रूप से मुश्किल 
करण ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा,'आज के समय में वैसी स्टारकास्ट को एक साथ लाना आर्थिक रूप से भी मुश्किल है। इस समय एक ही अभिनेता को फ्रेम में लाना इतना महंगा होता है, तो आप एक साथ छह की कल्पना कैसे कर सकते हैं। यह बहुत अफसोस की बात है क्योंकि वैसा सिनेमा दर्शकों के लिए बहुत मनोरंजक होता था। मैं प्रार्थना करता हूं की ऐसा आने वाले समय में हो पाए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee With Karan 7 Host Karan Johar gave statement about kabhi khushi kabhi gham after 21 years
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की स्टार कास्ट - फोटो : social media

बना रहे हैं मल्टी स्टार कास्ट फिल्म
गौरतलब है कि मल्टीस्टारर फिल्म के बारे में बयान देने वाले करण जौहर इस समय खुद एक मल्टीस्टारर फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं , रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की। इस फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होने वाली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed