फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: अनूठे विषयों पर काम कर भूमि पेडनेकर ने बनाई फिल्मों में पहचान, जानें उनके बारे में खास बातें

Sun, 18 Jul 2021 07:01 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 18 Jul 2021 07:01 AM IST
विज्ञापन
Bhumi Pednekar birthday special from shubh mangal to toilet actress proved her worth by marvelous acting
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

18 जुलाई 1989 को मुंबई में जन्मी भूमि पेडनेकर इस साल अपना 32वां जन्मदिन मना रहीं हैं। भूमि बॉलीवुड की उन हसीनाओं में शामिल हैं जिन्होंने कड़ा संघर्ष कर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। साल 2015 में फिल्म दम लगा के हईशा से उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में वो एक ऐसी महिला के किरदार में थीं जो काफी वजनी रहती है। जहां हीरोइनें वजन घटाकर फिल्मों में आती हैं तो वहीं भूमि ने इस रोल के लिए अपना वजन बढ़ाया था। फिल्म की कहानी को तो पसंद किया ही गया साथ ही भूमि ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया।



डेब्यू फिल्म से ही दर्शकों के दिलों पर छा गईं भूमि

इसके बाद उन्होंने अपना वजन घटाया और अब वो हर तरह के किरदार में नजर आती हैं। आज भूमि पेडनेकर ने ढेरों खूबसूरत और प्रतिभावान अभिनेत्रियों के बीच अपनी अनोखी पहचान बनाई है। हालांकि उनके लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। भूमि महज 18 साल की थीं जब उनके पिता का कैंसर की वजह से निधन हो गया था। पिता के जाने के बाद से उनके परिवार ने काफी संघर्ष किया। तो चलिए भूमि के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Bhumi Pednekar birthday special from shubh mangal to toilet actress proved her worth by marvelous acting
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

भूमि ने असल जिंदगी में बहुत मेहनत की है। उन्होंने कहा कि, 'पिता के गुजर जाने के बाद से मैंने अपने काम को 10 गुना ज्यादा मेहनत से करना शुरू कर दिया। लगता था सब गलत हो रहा है। शुरुआती दो साल बहुत ही बुरे गुजरे मगर मैंने खुद को हिम्मत दी'। बता दें कि अभिनेत्री बनने से पहले भूमि यशराज में छह साल तक असिस्टेंट रही थीं।

Bhumi Pednekar birthday special from shubh mangal to toilet actress proved her worth by marvelous acting
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'दम लगाकर हाइशा' के लिए भूमि ने अपने वजन को काफी ज्यादा बढ़ा लिया था। एक मोटी लड़की के किरदार के लिए भूमि को साल 2016 का बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला था। इस फिल्म के लिए भूमि ने 89 किलो वजन कर लिया था। जिसकी वजह से फिल्म में देख कोई नहीं जान सकता कि वो भूमि ही हैं। इसके बाद भूमि टॉयलेट एक प्रेम कथा, पति पत्नी और वो, सोन चिरैया जैसी कई फिल्मों में नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhumi Pednekar birthday special from shubh mangal to toilet actress proved her worth by marvelous acting
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

भूमि खुद को टिपिकल मुंबई गर्ल मानती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि हां, 'मैं पर्दे पर गर्ल नेक्स्ट डोर का किरदार निभाती हूं, लेकिन असल जिंदगी में मैं तैयार होने में दो घंटे का समय  लेती हूं। चाहे मैं किसी फिल्म का प्रमोशन कर रही हूं या किसी से मिलने जा रही हूं, मैं तैयार होने में पूरा समय लगाती हूं'।

विज्ञापन
Bhumi Pednekar birthday special from shubh mangal to toilet actress proved her worth by marvelous acting
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

भूमि ने पर्दे पर उन मुद्दों पर भी फिल्में की हैं जिन्हें करने में दूसरी हीरोइनें कतराती हैं। उन्होंने 'शुभ मंगल सावधान' और 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' जैसी फिल्में की हैं जिनमें समाज की ही सच्चाई दिखाई गई है। ऐसे विषयों पर लोग खुलकर बात करने से हिचकिचाते हैं। भूमि कहती हैं, 'एक अच्छी कहानी को मना करने का कोई कारण नहीं नजर आता है। चाहे वो खुले में शौच हो या नपुंसकता का मुद्दा इन विषयों पर भारतीय सिनेमा में पहली बार फिल्में बन रही हैं, इसलिए मैं इन फिल्मों का हिस्सा बनकर काफी सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं'। भूमि बहुत जल्द अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' में नजर आने वाली हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed