फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: कार्टूनिस्ट गौतम बेनेगल का निधन और राजू साप्ते ने जान देकर खोली महाराष्ट्र सरकार की आंखें

Sun, 18 Jul 2021 12:09 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 18 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Cartoonist And Filmmaker Gautam Benegal Dies and Maharashtra government ends union interference in shooting
गौतम बेनेगल - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, लेखक, पेंटर, कार्टूनिस्ट और एनिमेटेड फिल्ममेकर गौतम बेनेगल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी उम्र महज 56 वर्ष थी। गौतम बेनेगल के निधन की खबर उनके दोस्त कैजाद कोटवाल ने सोशल मीडिया के जरिए दी। कैजाद लिखते हैं, 'मैं गहरे सदमे में हूं। गौतम बंगाल नहीं रहे। कल ही हम एक दूसरे को मैसेज भेज रहे थे। भारत के लिए एक बड़ा दुख, खासतौर पर उनके आर्टिस्ट फैंस के लिए। मैं अभी भी इसपर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं।'



अवसान: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कार्टूनिस्ट गौतम बेनेगल नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने से निधन

Cartoonist And Filmmaker Gautam Benegal Dies and Maharashtra government ends union interference in shooting
राजू साप्ते - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक दूरगामी फैसले के तहत महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई फिल्म उद्योग में यूनियनों का अनावश्यक हस्तक्षेप पूरी तरह खत्म कर दिया है। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में ट्रेड यूनियनों के दबदबे को लेकर यहां के फिल्म निर्माता और निर्देशक लंबे समय से परेशान रहे हैं। ट्रेड यूनियन नेताओं के लगातार निशाने पर रहे वरिष्ठ कला निर्देशक राजू साप्ते के आत्महत्या कर लेने के बाद महाराष्ट्र सरकार का ये फैसला आया है। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री ने इस बारे में जारी शासनादेश का स्वागत किया है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्लूआईसीई) को इसके पहले भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने भी फिल्मों की शूटिंग में हस्तक्षेप न करने का आदेश दिया था लेकिन उसका जमीनी अमल कभी नहीं हो सका। अब महाराष्ट्र के अतिरिक्त श्रम आयुक्त ने इस बारे में निर्देश पत्र जारी कर दिया है।

राजू साप्ते ने जान देकर खोली महाराष्ट्र सरकार की आंखें, अब लगी शूटिंग के दौरान यूनियनों की हरकतों पर लगाम

Cartoonist And Filmmaker Gautam Benegal Dies and Maharashtra government ends union interference in shooting
भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टी सीरीज म्यूजिक व फिल्म कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक भूषण कुमार के खिलाफ दर्ज हुए बलात्कार के मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक भूषण कुमार के चाचा कृष्ण कुमार से मिलकर इस मामले में मोटी रकम की वसूली करने वाले एक नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभियुक्त बनाए गए इस नेता का नाम मल्लिकार्जुन पुजारी है। पिछले लोकसभा चुनाव में उसने ठाणे लोकसभा सीट से राष्ट्रवादी समाज पक्ष से पर्चा भी भरा था। इस मामले में वसूली करने की कोशिश की एक शिकायत अंबोली पुलिस थाने में 1 जुलाई को और भी दर्ज हो चुकी है।

भूषण कुमार रेप केस: वसूली करने की कोशिश में आया इस नेता का नाम, चाचा ने पुलिस को सौंपी रिकॉर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Cartoonist And Filmmaker Gautam Benegal Dies and Maharashtra government ends union interference in shooting
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 78 वर्ष के हो चुके हैं, लेकिन इस उम्र में भी वो लगातार फिल्मों मे सक्रिय हैं । सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि  बिग बी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं । जब भी अमिताभ बच्चन को अपने काम से फुरसत मिलती है तो वो सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ अपने विचार साझा करते हैं । उनकी ट्विटर पर एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है । सोशल मीडिया पर मौजूद लोग उनके विचारों की वाहवाही करते हुए नहीं थकते, लेकिन हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिससे वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए और उन्हें जमकर ट्रोल किया गया ।


सोशल मीडिया पर खरी-खरी: 'कुछ है नहीं लिखने को' कहकर बुरी तरह ट्रोल हो रहे अमिताभ बच्चन, यूजर्स बोले- जरा महंगाई पर लिखिए
विज्ञापन
Cartoonist And Filmmaker Gautam Benegal Dies and Maharashtra government ends union interference in shooting
फिल्म की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को फिल्म एवं टेलीविजन निर्माताओं से कहा कि वे मुंबई एवं इसके आसपास अपने शूटिंग स्थल एवं समयसारिणी के संबंध में पुलिस के साथ समन्वय आवश्यक रूप से स्थापित करें। निर्माताओं ने शूटिंग के लिए अपराह्न चार बजे तक की निर्धारित समयसीमा को बढ़ाने की मांग की थी।

उद्धव ठाकरे की फिल्म निर्माताओं से अपील: शूटिंग कार्यक्रम के संबंध में पुलिस के साथ समन्वय करें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed