फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंफर्म: मिनिषा लांबा को मिल गया नया जीवनसाथी, तलाक के बाद इस बिजनेसमैन को रहीं डेट

Sat, 17 Jul 2021 11:56 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 17 Jul 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Minissha Lamba confirms dating businessman Akash Malik, See Viral Photos
मिनिषा लांबा, आकाश मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों से दूरी बना चुकीं एक्ट्रेस मिनिषा लांबा आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। कभी एक्ट्रेस अपनी तस्वीरों के चलते चर्चा में आ जाती हैं, तो कभी फैंस के साथ की गई उनकी बातचीत सुर्खियों में छा जाती है। मिनिषा लांबा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर वो अपनी पोस्ट पर ही फैंस को रिप्लाई भी कर देती हैं। इस बार वह एक दिलचस्प वजह से चर्चा में आ गई हैं। 



दरअसल, पति से तलाक के बाद मिनिषा के किसी दूसरे शख्स के साथ रिलेशनशिप की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। चर्चा थीं कि मिनिषा लांबा, दिल्ली के एक बिजनेसमैन आकाश मलिक डेट कर रही हैं। इन अटकलों पर मिनिषा ने कथित बॉयफ्रेंड के साथ फोटो शेयर कर अपने रिलेशनशिप को अब कंफर्म कर दिया है। मिनिषा ने आकाश संग अपनी तस्वीर शेयर की है। वे आकाश के हाथों में हाथ डाले कैंडल लाइट डिनर एंजॉय करती नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मिनिषा और आकाश 2019 में एक पोकर चैंपियनशिप में मिले थे। आकाश दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन हैं। फिल्म इंडस्ट्री से उनका कोई कनेक्शन नहीं है।


 
Minissha Lamba confirms dating businessman Akash Malik, See Viral Photos
मिनिषा लांबा - फोटो : Instagram

इससे पहले एक इंटरव्यू में मिनिषा ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था. उन्होंने कहा था 'हां मुझे प्यार मिल गया है और मैं खुश हूं. मैं इस साथ को पाकर खुशनसीबी का एहसास करती हूं।' मिनिषा इन दिनों आकाश के साथ गोवा में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। 

Minissha Lamba confirms dating businessman Akash Malik, See Viral Photos
मिनिषा लांबा - फोटो : Instagram

इससे पहले मिनीषा लांबा ने एक इंटरव्यू में अपने एक्स हसबैंड रयान थाम के साथ तलाक को लेकर बात की थी। मिनीषा ने कहा था कि 'पहले समाज में तलाक को अच्छा नहीं समझा जाता था, लेकिन अब महिलाएं आजाद ख्यालों वाली हो गई हैं, जिससे समाज का नजरिया भी बदला है। मिनीषा के मुताबिक, पहले रिश्ते को सहेजने की जिम्मेदारी केवल औरत की होती थी लेकिन अब वो जानती हैं कि अगर वो खुश नहीं हैं, तो इसे छोड़ सकती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Minissha Lamba confirms dating businessman Akash Malik, See Viral Photos
मिनिषा लांबा, रायन थाम - फोटो : सोशल मीडिया

मिनिषा लांबा ने आगे कहा, 'तलाक आसान नहीं होता, लेकिन जब रिश्ता जहरीला हो जाए, तो उसे छोड़ देना ही बेहतर होता है। मैं कहूंगी कि शादी या रिश्ता आपके जीवन का एक अहम हिस्सा हो सकता है, लेकिन ये आपकी पूरी जिंदगी नहीं हो सकता। दुर्भाग्य से औरतों की पहचान उनके रिश्ते और मैरिटल स्टेटस से होती है, लेकिन अब वक्त बदल रहा है।'

विज्ञापन
Minissha Lamba confirms dating businessman Akash Malik, See Viral Photos
रायन थाम, मिनिषा लांबा - फोटो : सोशल मीडिया

अगस्त 2020 में मिनिषा लांबा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रयान थाम अब उनकी जिंदगी से पूरी तरह अलग हो गए हैं। कानूनी तौर पर दोनों एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। 2018 से ही मिनिषा और उनके पति के बीच मनमुटाव चल रहा था। खबरें थी कि दोनों अलग-अलग रह रहे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed