फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूमि बनीं ‘रक्षा बंधन’ की हीरोइन, 53 के अक्षय की नई फिल्मों की हीरोइनों का ये है पूरा लेखा जोखा

Thu, 10 Jun 2021 01:20 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 10 Jun 2021 01:20 PM IST
विज्ञापन
Bhumi Pednekar Joins Akshay Kumar For The Film Raksha Bandhan Katrina Kaif Sara Ali Khan Manushi Chhillar
आनंद एल राय, अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कभी प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर और ऐश्वर्या राय के साथ सिल्वर स्क्रीन पर हजार वॉट के बल्ब जैसे चमकते रहे अभिनेता अक्षय कुमार को अब ऐसी हीरोइनों की तलाश में हैं जिनके साथ परदे पर वह ‘यंग’ दिख सकें। भले ही फिल्म का नाम ‘रक्षा बंधन’ हो और बहुत संभव है कि फिल्म में साइन हुई हीरोइन भूमि पेडनेकर का रोल भी उनकी बहन का ही हो, लेकिन अक्षय की कोशिश इन दिनों मानुषी छिल्लर और सारा अली खान जैसी युवतियों के साथ ही अपनी जोड़ी बनाने की रही है। लेकिन, संतोष अब उन्हें भूमि पेडनेकर, नुसरत भरूचा और जैकलीन फर्नांडीज से ही करना पड़ रहा है। अक्षय की निर्माणाधीन या पूरी हो चुकी फिल्मों में उनकी उम्र के सबसे करीब हीरोइन लारा दत्ता हैं, उनके बाद नंबर कैटरीना कैफ का आता है।



अक्षय कुमार की आठ फिल्में इस समय या तो पूरी होने के बाद रिलीज की कतार में हैं या फिर निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। अक्षय की पिछले साल की शुरूआत से अटकी पड़ी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की हीरोइन 37 वर्षीया कैटरीना कैफ हैं। कैटरीना कैफ उनके साथ फिल्म ‘हमको दीवाना कर गए’ के समय से काम कर रही हैं।  पिछले 15 साल में दोनों इसके अलावा ‘वेलकम’, ‘सिंह इज किंग’, ‘नमस्ते लंदन’  में साथ काम कर चुके हैं। कैटरीना कैफ की जोडी अक्षय कुमार के साथ दोनों के फैंस खूब पसंद भी करते हैं।

Bhumi Pednekar Joins Akshay Kumar For The Film Raksha Bandhan Katrina Kaif Sara Ali Khan Manushi Chhillar
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

37 वर्षीया कैटरीना कैफ की उम्र से बड़ी सिर्फ एक हीरोइन अक्षय कुमार के साथ इन दिनों काम कर रही हैं और वह हैं फिल्म ‘बेलबॉटम’ में उनकी हीरोइन लारा दत्ता। 43 वर्षीया लारा दत्ता की अक्षय से काफी पुरानी जान पहचान है। वह अक्षय के साथ कैटरीना कैफ से भी पहले नजर आ चुकी हैं। अक्षय और लारा की जोड़ी साल 2003 में निर्देशक राज कंवर की फिल्म ‘अंदाज़’ में बन चुकी है। इस फिल्म के लिए लारा दत्ता ने बेस्ट फीमेल डेब्यू के तमाम पुरस्कार जीते थे।

Bhumi Pednekar Joins Akshay Kumar For The Film Raksha Bandhan Katrina Kaif Sara Ali Khan Manushi Chhillar
अक्षय कुमार, वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय के साथ काम कर रही बाकीं तमाम हीरोइनें लारा दत्ता व कैटरीना कैफ से उम्र में छोटी हैं। जिस फिल्म ‘बेलबॉटम’ में अक्षय और लारा एक साथ हैं उसमें दो हीरोइनें और हैं। इनमें से हुमा कुरैशी अब 34 साल की हो चुकी हैं और वाणी कपूर की उम्र है 32 साल। वाणी कपूर से सिर्फ साल भर छोटी हैं भूमि पेडनेकर, जिन्हें अक्षय की अगली फिल्म ‘रक्षा बंधन’ के लिए चुना गया है। फिल्म में उनका रोल क्या होगा, ये तो अभी साफ नहीं है लेकिन चर्चा ये भी है कि भूमि के डगमगाते करियर को देखते हुए बहुत संभव है कि अब वह फिल्मों में बहन के रोल करने भी शुरू कर दें। हालांकि, जैसा फिल्म का विषय है उसे देखते हुए भूमि के लिए ये किरदार भी उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhumi Pednekar Joins Akshay Kumar For The Film Raksha Bandhan Katrina Kaif Sara Ali Khan Manushi Chhillar
नुसरत भरूचा, अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

30 साल वाले ब्रैकेट की अक्षय की हीरोइनों में एक खास हीरोइन का नाम और भी शामिल है। ये हैं 35 वर्षीया जैकलीन फर्नांडीज। जैकलीन को फिल्म निर्माता साजिद नाडियाजवाला की फेवरिट हीरोइन माना जाता है। वह साजिद की कंपनी की निर्माणाधीन फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में तो अक्षय कुमार के साथ काम कर रही हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ 30 वर्षीया कीर्ति सैनन भी काम कर रही हैं। अक्षय कुमार की जल्द शुरू होने वाली फिल्म ‘रामसेतु’ में मुख्य हीरोइन 36 साल की नुसरत भरूचा हैं और इनके साथ भी जैकलीन को मौका मिला है। जैकलीन की पैदाइश श्रीलंका की है और फिल्म ‘रामसेतु’ का एक सिरा भी लंका से ही जुड़ता है।

विज्ञापन
Bhumi Pednekar Joins Akshay Kumar For The Film Raksha Bandhan Katrina Kaif Sara Ali Khan Manushi Chhillar
अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय की इन आठ फिल्मों में 30 साल से कम उम्र की भी तीन हीरोइनें हैं। यशराज फिल्म्स की चर्चित फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में 53 साल के अक्षय के साथ लॉन्च होने जा रही हैं 24 वर्षीया मानुषी छिल्लर। मानुषी छिल्लर विश्व सुंदरी रह चुकी हैं और इस फिल्म में लॉन्च होने से पहले करीब दो साल तक उनकी यशराज फिल्म्स में अलग अलग प्रशिक्षकों की निगरानी में लंबी ट्रेनिंग चली है। वह अक्षय के साथ वर्तमान में काम कर रहीं सबसे छोटी उम्र की हीरोइन भी हैं। उनके अलावा अक्षय कुमार के साथ 25 वर्षीया सारा अली भी फिल्म ‘अतरंगी रे’ में काम कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed