फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलचस्प: बेटे रंजीत को हीरोइन से 'जबरदस्ती' करता देख भड़के थे घरवाले, बोले थे- तुमने तो नाक कटवा दी

Thu, 10 Jun 2021 12:44 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 10 Jun 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
When Ranjeet family got angry seeing him doing a rape scene in film sharmeele
रंजीत - फोटो : सोशल मीडिया

पर्दे पर एक दमदार मसाला फिल्म दिखाने के लिए हीरो हीरोइन और शानदार कहानी के अलावा एक ऐसे किरदार की भी जरूरत होती है जो फिल्म की कहानी में जान फूंक देता है। वो किरदार होता है फिल्म का खलनायक। आज के समय में खलनायकों के रूप भी बदल चुके हैं। अब कोई इंसान उस फिल्म में खलनायक क्यों है उसके पीछे भी कई बार वजह बता दी जाती है। हालांकि 70-80 के दशक में खलनायक सिर्फ एक बुरा इंसान होता था जिसके बुरे होने का कोई कारण नहीं होता था। उसके चेहरे पर कुटिल मुस्कान होती थी और आंखों में दरिंदगी। उसे जब कुछ पाना होता था तो वो छीन लेता था और अपनी जीत का खुलकर जश्न भी मनाता था। उस दशक के बहुत से खलनायक ऐसे थे जिनके अभिनय को देखकर लोग उनसे सचमुच नफरत करने लगे थे।



रंजीत को इस फिल्म के लिए सुनने पड़े थे घरवालों के ताने 

इसमें बॉलीवुड के दमदार अभिनेता रंजीत का नाम भी शामिल हैं जिन्होंने विलेन के रोल में अपनी खास पहचान बनाई। उन्होंने करीब 200 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने किरदार तो कई निभाए लेकिन खलनायक के रोल में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी। हालांकि एक फिल्म के लिए उन्हें अपने घर में बहुत शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था।

When Ranjeet family got angry seeing him doing a rape scene in film sharmeele
रंजीत - फोटो : Social media

रंजीत का असली नाम गोपाल बेदी है, लेकिन पर्दे पर उनका कई दफा नाम रंजीत ही रखा गया था। इस नाम ने उनकी ऐसी पहचान बनाई कि उन्हें दुनिया इसी नाम से जानने लगी थी। वो पर्दे पर आते तो फिल्म की हीरोइन से लेकर फिल्म देख रही लड़कियां तक डर जातीं। उनके चेहरे के भाव से ही फिल्म देखने वालों को दहशत हो जाती। हालांकि पर्दे पर खलनायक बनने के लिए उन्हें तारीफ तो मिली लेकिन उन्हीं में से एक किरदार ने घर में उनकी एक बार बेइज्जती करवा दी थी। एक इंटरव्यू में रंजीत ने इस बात का खुलासा किया था। रंजीत ने बताया था कि फिल्म 'शर्मीली' में उन्होंने एक ऐसे खलनायक का रोल निभाया था जो हीरोइन बनी राखी का रेप करने की कोशिश करता है और उसके कपड़े तक फाड़ देता है। रंजीत ने बताया था कि उनकी इस हरकत को देखकर उनके घरवाले काफी गुस्सा हो गए थे।

When Ranjeet family got angry seeing him doing a rape scene in film sharmeele
रंजीत - फोटो : सोशल मीडिया

रंजीत ने बताया था कि हीरोइन के साथ इस तरह की जबरदस्ती करता देख उनके घर वालों ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था। उनके पिता ने कहा कि, 'फिल्मों में काम करना है तो डॉक्टर, इंजीनियर का रोल करो, ये क्या किरदार निभाते हो? बाप की नाक कटवा रहे हो, अमृतसर में क्या मुंह दिखाओगे?  बता दें कि पंजाब में जन्में रंजीत ने कई पंजाबी फिल्मों जैसे 'रब ने बना दी जोड़ियां', 'मन जीते जग जीत' जैसी फिल्मों में काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Ranjeet family got angry seeing him doing a rape scene in film sharmeele
रंजीत - फोटो : Social media

गौरतलब है कि 'शर्मीली' के लिए सुनील दत्त ने उनका नाम खलनायक के किरदार के लिए मेकर्स को सुझाया था। सुनील दत्त को रंजीत का काम 'सावन भादो', 'रेशमा और शेरा' में बेहद पसंद आया था जिसके चलते उन्होंने इस फिल्म में रंजीत को लेने की बात कही थी। रंजीत ने इसके बाद 'हलचल', 'रामपुर का लक्ष्मन', 'विक्टोरिया नंबर 203', 'गद्दार', 'दोस्त और दुश्मन', 'मां', 'आखिरी दांव', 'लावारिस', 'कीमत' जैसी कई फिल्में की थीं।

विज्ञापन
When Ranjeet family got angry seeing him doing a rape scene in film sharmeele
रंजीत - फोटो : फाइल

फिल्मों में खलनायिकी के अलावा 'ऐसा देस है मेरा', 'घर एक सपना', 'जुगनी चली जालंधर', 'हिटलर दीदी' जैसे कई टीवी शो में रंजीत ने काम किया है। वो सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। रंजीत अक्सर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करते हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed