फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अटकलें: केएल राहुल के साथ इंग्लैंड में हैं अथिया शेट्टी, तस्वीर देख यूजर्स ने लगाई सवालों की झड़ी

Thu, 10 Jun 2021 12:31 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 10 Jun 2021 12:31 PM IST
विज्ञापन
Athiya Shetty and KL Rahul together in England; fans find proof See VIRAL Photo
आथिया शेट्टी, के एल राहुल - फोटो : Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अथिया अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। अथिया अपनी फिल्मों से ज्यादा क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहती हैं। हालांकि विक्की और कटरीना की तरह अथिया और केएल राहुल ने भी अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है लेकिन कई बार दोनों को साथ में देखा गया है। अथिया और राहुल सोशल मीडिया पर भी कई बार साथ में तस्वीरें साझा कर चुके हैं। अब एक बार फिर अथिया ने  एक तस्वीर शेयर की है जिसके बाद वह जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं। 



क्या है माजरा?
दरअसल, अथिया ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह इंग्लैंड में हैं। इस समय केेएल राहुल भी अपने मैच के लिए वहां मौजूद हैं। ऐसे में फैंस ने अटकलें लगाना शुरू कर दिया है कि दोनों एक साथ वहां हैं। भला ऐसा किसी को लगे भी क्यों ना, अक्सर इन लव बर्ड्स को साथ में जो देखा जाता है। कभी पार्टी करते हुए तो कभी साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए।

Athiya Shetty and KL Rahul together in England; fans find proof See VIRAL Photo
आथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अथिया ने जो तस्वीर साझा की है उसे देखकर फैंस ने सबसे पहले यही सवाल पूछा है कि क्या वह इंग्लैंड में केएल राहुल के साथ इंग्लैंड में हैं। दरअसल, तस्वीर में जो बैकग्राउंड नजर आ रहा है, उसी जगह पर केएल राहुल भी तस्वीर साझा कर चुके हैं। ऐसे में यह सवाल लाजिमी भी है।

Athiya Shetty and KL Rahul together in England; fans find proof See VIRAL Photo
के एल राहुल और आथिया शेट्टी - फोटो : Instagram

अथिया ने तस्वीर के साथ-साथ एक कैप्शन भी लिखा है, 'अपनी उर्जा को बचा कर रखें।' अथिया शेट्टी अभी केएल राहुल के साथ इंग्लैंड में हैं या नहीं यह तो बाद अभी कन्फर्म नहीं हुआ है लेकिन उनकी इस तस्वीर पर सुनील शेट्टी, नव्या नवेली नंदा, आकांक्षा रंजन कपूर जैसे कई सिलेब्रिटीज भी कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेलने के लिए इंग्लैंड में है। ऐसे में अथिया का वहां होना एक बड़ा सवाल बन गया है और फैंस भी जानने के लिए बेकरार हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

विज्ञापन
विज्ञापन
Athiya Shetty and KL Rahul together in England; fans find proof See VIRAL Photo
के एल राहुल और आथिया शेट्टी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां हैं जिनका रिश्ता दोस्ती से होते हुए शादी तक जा पहुंचा। हाल फिलहाल की जोड़ियों की बात करें तो अनुष्का-विराट, हार्दिक-नताशा, युवराज-हेजल जैसे अन्य कपल हैं जिन्होंने अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया। अब ऐसा लग रहा है कि इस लिस्ट में क्रिकेटर के एल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी का नाम भी जुड़ने वाला है। हालांकि, दोनों ने अभी तक खुलकर कुछ भी कबूल नहीं किया है।

विज्ञापन
Athiya Shetty and KL Rahul together in England; fans find proof See VIRAL Photo
आथिया शेट्टी, के एल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि राहुल और अथिया दोनों जब भी साथ दिखे हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। राहुल और बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी की बेटी अथिया के बीच अफेयर की खबरें लंबे समय से आती रही हैं। वहीं अथिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह काफी समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आईं हैं। आथिया आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में नजर आईं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed