बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल होने वाला है। 14 जून 2020 में सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन उनको प्यार करने वाले प्रशंसकों और उनके परिवार के लिए ये स्वीकारना बहुत ही कठिन है कि आज ये बहुप्रतिभाशाली कलाकार हमारे बीच नहीं रहा। बीते साल मुंबई स्थित अपने घर में सुशांत मृत पाए गए थे। हालांकि सीबीआई उनकी मौत की जांच कर रही है। इस साल सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि है। सुशांत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे, लेकिन एक दिन अचानक उन्होंने अपने सभी सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिए थे।
पुण्यतिथि: 2019 में सुशांत सिंह राजपूत ने डिलीट कर दिए थे अपने इंस्टाग्राम पोस्ट, ये थी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था, 'जब पुरानी डॉक्यूमेंट्री की जरूरत नहीं होती है, तो मैं उन्हें हटा देता हूं। यह बहुत गंभीर नहीं है।' बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट उनकी मां के लिए था। सुशांत ने लिखा था कि "धुंधला अतीत, आंसुओं के बूंद से यह वाष्पित हो रहा, कभी न खत्म होने वाला यह सपना मुस्कुराहटों को उकेर रहा और जल्द ही खत्म होने वाला यह जीवन, दोनों के बीच बातचीत"।
सुशांत तीन जून के बाद से सोशल मीडिया पर नहीं दिखे। इसे बाद उनकी कोई पोस्ट नहीं आई। साल 2008 में सुशांत ने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से डेब्यू किया। इस टीवी सीरियल में सुशांत ने प्रीत सिंह जुनेजा का किरदार निभाया था। प्रीत सीरियल के लीड एक्टर प्रेम जुनेजा का सौतेला भाई रहता है। हालांकि इस सीरियल में सुशांत को लोगों ने खास नोटिस नहीं किया लेकिन वो एकता के दिल में जगह बना चुके थे। एकता ने सीधे उन्हें अपने अगले धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' में बड़ा ब्रेक दे दिया। यहीं से सुशांत की किस्मत पलटी और वो घर-घर में पहचाने जाने लगे।
सके बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख कर लिया। साल 2013 में सुशांत ने 'काय पो छे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसमें सुशांत के काम की काफी तारीफ हुई। इसके बाद 'शुद्ध देसी रोमांस', 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' और 'पीके' जैसी फिल्मों में सुशांत नजर आए।
साल 2016 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाकर सुशांत बॉलीवुड पर छा गए। इसके बाद वो 'राब्ता', 'केदारनाथ', 'सोनचिरैया', 'छिछोरे' और 'ड्राइव' में नजर आए। वहीं सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' थी जो उनके चले जाने के बाद रिलीज हुई थी और एक बार फिर वो सबको रुला गए थे।