फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: कटरीना और विक्की के अफेयर की खबर से आई मीम्स की बाढ़, यूजर्स ने सलमान के नाम पर लिए मजे

Thu, 10 Jun 2021 12:00 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 10 Jun 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
Hilarious Memes Viral On Salman Khan Vivek Oberoi Ranbir Kapoor After Confirms Katrina Kaif And Vicky Kaushal’s Relationship
विक्की कौशल-कटरीना कैफ के अफेयर पर बने मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों सुर्खियों में हैं और वजह है दोनों का अफेयर। फिल्मी गलियारों में काफी दिनों से चर्चा थी कि विक्की-कटरीना एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन इसे जुड़ी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ पा रही थी। कई बार दोनों को साथ अवॉर्ड फंक्शन और छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया था। फैंस लगातार सवाल कर रहे थे कि क्या वाकई दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इस बात का खुलासा हो चुका है और बात कंफर्म हो गई है कि विक्की-कटरीना रिलेशनशिप में हैं। जब से ये बात सामने आई है उसी पल से मीम्स बनाने वालों की चांदी हो गई है और सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ चुकी है। वायरल हो रहे मीम्स को देखकर आप पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाएंगे।



हर्षवर्धन कपूर ने किया कंफर्म
एक्टर हर्षवर्धन कपूर ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कटरीना कैफ और विक्की कौशल के रिश्ते के बारे में खुलासा किया। जब अभिनेता से बॉलीवुड के उस कपल के बारे में खुलासा करने के लिए कहा गया, जिसको लेकर कई खबरें हैं कि वो कपल हैं, लेकिन उन्हें लगता है वो सिर्फ खबर नहीं बल्कि सच में एक-दूसरे को डेट कर रहें हैं। इस बात का जवाब देते हुए हर्षवर्धन ने कहा, 'विक्की और कटरीना साथ हैं, यह सच है। मुझे लगता है ये बताने के बाद अब मेरे लिए परेशानी खड़ी होनी वाली है? शायद! मुझे नहीं पता।'

Hilarious Memes Viral On Salman Khan Vivek Oberoi Ranbir Kapoor After Confirms Katrina Kaif And Vicky Kaushal’s Relationship
विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
हर्षवर्धन कपूर का ये कहना था कि मीम्स की बाढ़ आ गई। आलम ये हुआ कि सोशल मीडिया पर विक्की और कटरीना ट्रेंड करने लगे। सभी को पता है कि कटरीना कैफ पहले एक्टर रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं और उनका ब्रेकअप हो गया था। यहां देखें मीम्स-

Hilarious Memes Viral On Salman Khan Vivek Oberoi Ranbir Kapoor After Confirms Katrina Kaif And Vicky Kaushal’s Relationship
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

यही वजह है कि बन रहे मीम्स में लोगों ने रणबीर कपूर को भी घसीट लिया और उन्हें लेकर कई मजेदार मीम्स बना डाले। लोगों ने तो यहां तक कह डाला कि फिल्म संजू में जो विक्की कौशल के साथ हुआ अब एक्टर ने रणबीर से बदला ले लिया है। यहां देखें मीम्स-



विज्ञापन
विज्ञापन
Hilarious Memes Viral On Salman Khan Vivek Oberoi Ranbir Kapoor After Confirms Katrina Kaif And Vicky Kaushal’s Relationship
सलमान खान, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Instagram

सिर्फ रणबीर कपूर ही नहीं सलमान खान के ऊपर भी लोगों ने कई मीम्स बना डाले। सलमान और कटरीना की जोड़ी कई फिल्मों में साथ नजर आ चुकी हैं और दोनों के अफेयर के चर्चे भी खूब हुए थे। अब लोगों ने सलमान को लेकर मीम्स बना दिए कि वो इंतजार करते रहें और कटरीना विक्की कौशल के पास चली गईं। यहां देखें मीम्स-





विज्ञापन
Hilarious Memes Viral On Salman Khan Vivek Oberoi Ranbir Kapoor After Confirms Katrina Kaif And Vicky Kaushal’s Relationship
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Instagram

एक बार एक इवेंट शो के दौरान विक्की कौशल ने सलमान खान के सामने ही कटरीना को प्रपोज कर दिया था। दरअसल, ये बात एक अवॉर्ड नाइट शो की है जब स्टेज पर विक्की कौशल और कटरीना कैफ एक साथ मौजूद थे। उसी फंक्शन में सलमान खान दर्शकों की सीट पर बैठे हुए थे। विक्की ने तब कटरीना से सवाल किया था कि, 'आप किसी अच्छे से विक्की कौशल को ढूंढ कर शादी क्यों नहीं कर लेती?' फिलहाल, फैंस कटरीना-विक्की के अफेयर की बात सुनकर काफी खुश हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed