फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विजयेंद्र घाटगे: 'लाला वृषभान' बन मशहूर हुआ था ये अभिनेता, लाइमलाइट से दूर अब इस काम से बटोर रहा सुर्खियां

Thu, 10 Jun 2021 10:31 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 10 Jun 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
Lala Vrishbhan Aka Actor Vijayendra Ghatge Is Belong To Indore Royal Family Know Where Is He Now
विजयेंद्र घाटगे - फोटो : Instagram

सिनेमा जगत में तमाम लोग अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में राज करने का सपना लिए आते हैं। कुछ लोगों का सितारा बुलंद होता है तो कई गुमनामी की सुरंग में कही गुम हो जाते हैं। आज हम जिस अभिनेता की बात करने जा रहे हैं उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। आज हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले अभिनेता विजयेंद्र घाटगे के बारे में। विजयेंद्र घाटगे ने कई फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय का लोहा मनवाया। कभी विजयेंद्र 'लाला वृषभान' बनकर मशहूर हुए तो कभी ऐश्वर्या राय के ऑनस्क्रीन पति के किरदार में उन्हें देखा गया। लेकिन कभी किसी ने नहीं सोचा होगा कि ये अभिनेता एक दिन गुम हो जाएगा। आज हम आपको विजयेंद्र घाटगे से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं और बताएंगे कि आज कल वो कहां हैं?



राजघराने से हैं अभिनेता का ताल्लुक
विजयेंद्र घाटगे इंदौर के होल्कर राजघराने के महाराज तुकोजी महाराज तृतीय की बेटी रानी सीता राजे घाटगे की बेटे हैं। ये परिवार कगल राजघराने के नाम से भी जाना जाता है। 4 सितंबर को जन्में विजयेंद्र शानो-शौकत और नवाबों वाले रौब के बीच पले-बढ़े मैनेजमेंट की पढ़ाई के बाद उनकी झुकाव कभी एक्टिंग की तरफ हो गया।

Lala Vrishbhan Aka Actor Vijayendra Ghatge Is Belong To Indore Royal Family Know Where Is He Now
फिल्म देवदास के एक दृश्य में विजयेंद्र घाटगे और ऐश्वर्या - फोटो : Instagram

विजयेंद्र घाटगे का झुकाव अभिनय की ओर होगा ये कभी किसी ने नहीं सोचा था। क्योंकि उनके शाही परिवार में किसी भी सदस्य का दूर-दूर तक एक्टिंग से कोई नाता नहीं था। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने पुणे में फिल्म ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में ट्रेनिंग ली। विजयेंद्र ने साल 1976 में राजश्री प्रॉडक्शन्स की फिल्म 'चितचोर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई दर्जनों फिल्मों में किरदार निभाए, जिनमें 'प्रेम रोग', 'कसमें वादे', 'तेरे मेरे प्यार में' और 'देवदास' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। फिल्म 'देवदास' में विजयेंद्र ऐश्वर्या राय के पति के रोल में दिखे।

 

Lala Vrishbhan Aka Actor Vijayendra Ghatge Is Belong To Indore Royal Family Know Where Is He Now
विजयेंद्र घाटगे - फोटो : Instagram
80 के दशक तक विजयेंद्र घाटगे ने फिल्मों में काम किया और फिर 1986 में टीवी की ओर रुख कर लिया। उसी साल उन्हें रमेश सिप्पी ने 'बुनियाद' टीवी सीरियल का ऑफर दिया। इस धारावाहिक में विजयेंद्र घाटगे को 'लाला वृषभान' के किरदार ने घर-घर पहचान दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lala Vrishbhan Aka Actor Vijayendra Ghatge Is Belong To Indore Royal Family Know Where Is He Now
विजयेंद्र घाटगे - फोटो : Instagram

'बुनियाद' के बाद तो विजयेंद्र घाटगे ने स्टारडम की नई ऊंचाइयां छूईं और उसी दौर में उन्हें बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' में भीष्म पितामह का रोल ऑफर हुआ। लेकिन विजयेंद्र ने इस किरदार को रिजेक्ट किया तो ये मुकेश खन्ना को मिल गया और आज उन्हें सब भीष्म पितामह के नाम से भी जानते हैं। भीष्म का रोल मना करने के पीछ वजह बताई जाती है पर्दे पर बूढ़ा दिखना। विजयेंद्र इस वजह से ही भीष्म का रोल नहीं करना चाहते थे। भीष्म का रोल मना करने के बाद विजयेंद्र ने रामानंद सागर के हिट सीरियल 'विक्रम और बेताल' का ऑफर स्वीकार कर लिया। 

विज्ञापन
Lala Vrishbhan Aka Actor Vijayendra Ghatge Is Belong To Indore Royal Family Know Where Is He Now
विजयेंद्र घाटगे - फोटो : Instagram

फिल्मों मे विजयेंद्र घाटगे साल 2011 तक सक्रिय रहे और इसके बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया से दूरी बना ली। हालांकि, उन्होंने एक्टिंग क्यों छोड़ी ये किसी को नहीं पता। कागल राजसी घराने से ताल्लुक रखने वाले विजयेंद्र घाटगे अब इंदौर में हैं। वह इंदौर को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed