फिल्म 'हिना' में नजर आने वालीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार ने अपनी खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था। पाकिस्तानी एक्ट्रेस को बॉलीवुड में लाने वाले राज कपूर थे। ऋषि कपूर के साथ जेबा ने 1991 में फिल्म हिना से डेब्यू किया था। जेबा पाकिस्तान की रहने वाली हैं। राज कपूर उनकी खूबसूरती देख इतने प्रभावित हो गए थे कि उन्होंने जेबा को फिल्म हिना का ऑफर दिया। ऋषि कपूर की 'हिना' जेबा के करियर तो काफी अच्छा रहा, लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी नहीं रही। जेबा ने एक्टर जावेद जाफरी के अलावा सिंगर अदनान सामीसे भी शादी की थी, लेकिन ये शादियां भी नहीं चलीं। चार शादियां करने वाली इस एक्ट्रेस की लाइफ के बारे में आइए जानें।
टूटे रिश्ते: चार शादियों के बाद भी अकेली रह गई 'हिना', भारत से कमाया नाम अब पाकिस्तान में रह रही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेबा ने लाहौर और कतर से अपनी पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के बाद जेबा ने पाकिस्तान में छोटे पर्दे से करियर की शुरुआत की और 1988 में टीवी सीरियल अनारकली में अहम रोल निभाया। अनारकली में जेबा की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। जेबा का अभिनय देखकर राज कपूर ने उन्हें आरके बैनर के तले बन रही फिल्म 'हिना' में काम दिया। इस फिल्म में ऋषि कपूर और अश्विनी भावे लीड रोल में थे। जेबा की ये डेब्यू फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। हालांकि, इसके बाद उनकी कोई फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी।
जब बॉलीवुड में जेबा को कामयाबी नहीं मिली तो वो पाकिस्तान लौट गईं, वहां उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। बता दें कि जेबा ने 'हिना' के बाद बॉलीवुड में 'स्टंटमैन' और 'जय विक्रांता' जैसी फिल्मों में काम किया। स्टंटमैन में उनके साथ जैकी श्रॉफ, जबकि जय विक्रांता में संजय दत्त थे।
खबरों की मानें तो जेबा ने चार शादियां की हैं। उन्होंने सबसे पहले सलमान वालियानी से निकाह किया और उनकी एक बेटी भी हुई लेकिन दोनों का जल्द ही तलाक हो गया। 1989 में जेबा ने अभिनेता जावेद जाफरी से शादी की थी। जब दोनों की खबरें मीडिया में आईं तो जेबा ने इन्हें अफवाह बताया था और शादी से इनकार किया था। हालांकि जावेद ने अपना निकाहनामा सार्वजनिक कर दिया था। एक साल में ही इनका भी तलाक हो गया।
1993 में जेबा ने तीसरी शादी अदनान सामी से की। उस वक्त अदनान की उम्र 22 साल थी। इनका एक बेटा अजान सामी हुआ। शादी के चार साल बाद जेबा और अदनान अलग हो गए। बेटे की कस्टडी को लेकर दोनों के बीच कानूनी जंग भी लड़ी गई। जेबा को बेटे की कस्टडी मिली। जेबा ने चौथी शादी पाकिस्तान के सोहेल खान लेघाड़ी से की। फिलहाल जेबा पाकिस्तान में खुशहाल जिंदगी जी रही हैं और कई पाकिस्तानी शोज में नजर आती हैं।