बॉलीवुड में क्वीन के नाम से मशहूर कंगना रणौत को चर्चा में बने रहना बखूबी आता है। ट्विटर पर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद वे इन दिनों फेसबुक और इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव हैं और नए-नए पोस्ट साझा कर रही हैं। इस बीच हमेशा साड़ी और भारतीय परिधान में नजर आने वालीं कंगना रणौत ने खुद की ही बोल्ड तस्वीरें साझा कर उन ट्रोलर्स को जवाब दिया है जिनका मानना है कि संघी हॉट नहीं होते हैं।
कंगना रणौत ने बोल्ड तस्वीरें साझा कर खुद को बताया 'हॉट संघी', ऑडियो क्लिप वायरल होने पर दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी दो हॉट तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है, लिब्रूस: संघी महिलाएं हॉट नहीं होतीं। मैं: जरा मेरी बीयर (सिंबल) पकड़ो। इसके बाद कंगना ने अपनी एक और तस्वीर पोस्ट करके लिखा है, हॉट संघी। इन तस्वीरों के जरिए कंगना ने उन सभी लोगों को जवाब दिया है।
दरअसल कंगना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल होने के बाद आया, जिसमें संघ से जुड़े लोगों के लिए आपत्तिजनक बातें कही गई थीं। इस ऑडियो क्लिप में कहा गया था कि संघ से जुड़ी महिलाएं आकर्षक या हॉट नहीं होतीं।
हाल ही में कंगना ने पिछले साल का आधा टैक्स ना भर पाने की बात साझा की थी। उनका कहना था कि काम ना होने की वजह से उन्हें टैक्स का भुगतान करने में देरी हो गई। इसके साथ ही कंगना ने कहा कि सरकार टैक्स के साथ ब्याज भी जोड़ रही है। कंगना ने लिखा था- 'मैं सबसे ज्यादा ट्रैक्स देने वाले स्लैब में आती हूं और अपनी इनकम का 45 फीसदी टैक्स के रूप में देती हूं, लेकिन काम न होने की वजह से मैंने अब तक अपने बीते साल का आधा टैक्स नहीं भर पाई हूं।'
बता दें हाल ही में कंगना अपने एक कमेंट को लेकर भी चर्चा में थीं जो उन्होंने यामी गौतम की शादी की तस्वीर पर किया था। इसके बाद कंगना का खूब मजाक बनाया गया था। दरअसल आयुष्मान खुराना ने यामी गौतम के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था- 'सिंपल और रियल, गॉड ब्लेस यू।' आयु्ष्मान खुराना के इस कमेंट पर अब कंगना लिखा था- 'दरअसल, बनावटी और कृत्रिम सबसे ज्यादा सरल होते हैं, क्योंकि इनका बनावटीपन बेहद आसानी से दिख जाता है लेकिन, जहां तक प्राचीनता और पारम्परिकता की बात है और खासतौर पर तब जब हमारा इतिहास सदियों पुराना है तो ये इतना आसान नहीं है। यह बहुत जटिल है। अगर आपमें सूक्ष्मता की जटिलता की समझ है, तभी आप इसे समझ पाएंगे।'