भूमि पेडनेकर बॉलीवुड बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपने अभियन से वह लाखों दिलों पर राज करती हैं। इस साल उनकी नेटफ्लिक्स फिल्म भक्षक को लोगों ने खूब पसंद किया था। आज भूमि पेडनेकर के माता-पिता की सालगिरह है।
Bhumi Pednekar: भूमि ने माता-पिता की शादी की सालगिरह को बनाया और भी खास, पुरानी तस्वीर साझा कर लिखी यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार (29 जुलाई) को अभिनेत्री ने इसे और भी ज्यादा खास बनाते हुए अपने माता पिता की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सतीश और सुमित्रा पेडनेकर को देखा जा सकता है।
तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "सबसे अच्छे माता-पिता को सालगिरह मुबारक।" जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की गई, प्रशंसकों और उनके दोस्तों ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू गर दीं। भूमि की बहन समीक्षा पेडनेकर ने लिखा, "प्यार।" एक यूजर ने लिखा, "हैप्पी एनिवर्सरी।" इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं।
A post shared by Bhumi Pednekar (@bhumipednekar)
भूमि पेडनेकर का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का अब तक का सफर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने बतौर कास्टिंग डायरेक्टर करियर की शुरुआत की और आज इंडस्ट्री की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक हैं। पिछले नौ वर्षों में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।
Manjari Fadnnis: मंजरी फडनिस का लेडी चुलबुल पांडे अंदाज, तापसी के रिकॉर्ड की बराबरी पर दिल छू लेने वाली बात
भूमि ने 'दम लगा के हईशा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह जल्द ही अपनी पहली वेब सीरीज 'दलदल' में नजर आने वाली हैं। इसमें वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फैंस को इस वेब सीरीज से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।
Most Charitable Stars: बॉलीवुड सितारे दिल खोलकर करते हैं दान, प्रियंका से लेकर सोनू सूद का नाम तक है शामिल