उरी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके निर्देशक आदित्य धर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का आधिकारिक एलान किया गया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में दिखेंगे। वहीं, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और अक्षय खन्ना भी फिल्म में अहम किरदारों में नजर आएंगे।
Arjun Rampal: क्या अर्जुन रामपाल ने शुरू कर दी आदित्य धर की फिल्म की शूटिंग? तस्वीरें देख लोग लगा रहे कयास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच हाल ही में अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिसके बाद कयास लगने शुरू हो गए हैं कि उन्होंने आदित्य धर की फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। दरअसल, अर्जुन ने एक फिल्म सेट के कुछ पर्दे के पीछे की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इसे देखकर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि शायद उन्होंने आदित्य धर की फिल्म की शूटिंग थाईलैंड में शुरू कर दी है।
29 जुलाई, 2024 को साझा की गई तस्वीर में अभिनेता को आईने के सामने तैयार होते हुए देखा जा सकता है। फोटो में अर्जुन ब्लैक स्वेटशर्ट और सनग्लासेस में एक कुर्सी पर बैठे हैं और ड्रेसिंग टेबल पर कई तरह के मेकअप के सामान रखे हुए हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "और यह शुरू हो गया... इसके लिए बहुत उत्साहित हूं।" साथ ही, उन्होंने हैशटैग के माध्यम से यह भी जानकारी दी कि शूटिंग बैंकॉक में चल रही है।
View this post on Instagram
A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)
इससे पहले 27 जुलाई को इस फिल्म का आधिकारिक एलान किया गया था। रणवीर ने इंस्टाग्राम एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उनके साथ संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और निर्देशक आदित्य धर नजर आए थे।
कैप्शन में रणवीर ने लिखा, "यह मेरे प्रशंसकों के लिए है, जो मेरे साथ बहुत धैर्य रखते हैं और इस तरह की चीज के लिए शोर मचा रहे थे। मैं आप सभी से प्यार करता हूं और मैं इस बार आपको बेहद खास सिनेमाई अनुभव देने का वादा करता हूं। आपके आशीर्वाद के साथ हम इस शानदार और बड़े मोशन पिक्चर एडवेंचर को जोशपूर्ण ऊर्जा और शुद्ध इरादे के साथ शुरू कर रहे हैं। इस बार, यह व्यक्तिगत है।"
Salman Khan: ऐसे बने सलमान खान पहले भारतीय जिन्होंने किया था बोन मैरो दान, जानिए पूरा किस्सा