सब्सक्राइब करें

Manjari Fadnnis: मंजरी फडनिस का लेडी चुलबुल पांडे अंदाज, तापसी के रिकॉर्ड की बराबरी पर दिल छू लेने वाली बात

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 29 Jul 2024 04:21 PM IST
विज्ञापन
Manjari Fadnnis achieves rare fete of getting two of her films release same day UP Files Chalti Rahe Zindagi
मंजरी फडनिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सात साल हो चुके हैं हिंदी सिनेमा में इस बात को, जब किसी कलाकार की दो फिल्में एक ही दिन दर्शकों तक पहुंची हों। कास्टिंग डायरेक्टर और अभिनेता अभिषेक बनर्जी ऐसा ही कुछ अगले महीने 15 अगस्त को करने की ताक में महीनों से रहे हैं, लेकिन उनसे पहले बिंदास बाला के नाम से मशहूर अभिनेत्री मंजरी फडनिस ने ये मुकाम हासिल कर लिया है। जी हां, मंजरी फडनिस की दो फिल्में इस शुक्रवार को रिलीज हुई हैं और दोनों में उनके काम की बेहद तारीफ हो रही है।


Chalti Rahe Zindagi Review: ओटीटी पर फिर चला मादक, मोहक मंजरी का मैजिक, कोरोना काल की कहानियों में दिखी जिंदगी

Manjari Fadnnis achieves rare fete of getting two of her films release same day UP Files Chalti Rahe Zindagi
मंजरी फडनिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किसी भी कलाकार के लिए वह दिन सबसे खास होता है जब उसकी एक से ज्यादा कृतियां एक ही दिन बाजार में उसके प्रशंसकों के बीच पहुंचें। फिल्मों में ऐसा मौका सात साल पहले अभिनेत्री तापसी पन्नू के सामने आया था, जब उनकी दो फिल्में ‘रनिंग शादी’ और ‘गाजी अटैक’ एक साथ रिलीज हुई थीं। उसके बाद से अभिनेता अभिषेक बनर्जी हाल तक इस बात को लेकर खासे उत्साहित रहे कि उनकी दो फिल्में ‘स्त्री 2’ और ‘वेदा’ एक साथ 15 अगस्त को रिलीज होने वाली हैं। पर, अभिषेक से पहले ही ये उपलब्धि अभिनेत्री मंजरी फडनिस ने हासिल कर ली है।

Manjari Fadnnis achieves rare fete of getting two of her films release same day UP Files Chalti Rahe Zindagi
मंजरी फडनिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मंजरी फडनिस को सिनेमा की बिंदास बाला के साथ साथ ओटीटी की चपल चंचला का भी खिताब मिल चुका है। हालिया रिलीज सीरीज ‘फ्रीलांसर’ में लोगों को उनका काम बेहद पसंद आया। उससे पहले ‘मासूम’ और ‘मियां बीवी और मर्डर’ में भी अपनी कातिलाना अदाओं से वह अपने प्रशंसकों की खूब तालियां बटोर चुकी हैं। सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई लवली वर्ल्ड एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘चलती रहे जिंदगी’ को अपनी अलग अलग कहानियों के लिए खूब तारीफ मिल रही है और सबसे ज्यादा तारीफ उस कहानी की हो रही है जिसमें मंजरी ने कथक डांस टीचर की भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manjari Fadnnis achieves rare fete of getting two of her films release same day UP Files Chalti Rahe Zindagi
मंजरी फडनिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बारे में ‘अमर उजाला’ से एक बातचीत में मंजरी कहती हैं, “एक ही दिन में दो फिल्में एक साथ रिलीज होना किसी भी कलाकार के लिए एक अलग ही पूर्णता का एहसास देता है। दोनों फिल्में बिल्कुल अलग अलग श्रेणियों की है और दोनों में मैंने बिल्कुल भिन्न किरदार किए हैं। एक में मैं अपने परिवार का खूब ख्याल रखने वाली नरमदिल, सहज और सरल कथक डांस टीचर बनी हूं। ‘चलती रहे जिंदगी’ नामक ये फिल्म कोरोना के संकट काल की कहानियां कहती है। दूसरी फिल्म ‘यूपी फाइल्स’ में मैं एक दबंग पुलिस अधिकारी के रोल में हूं जो वहां के मुख्यमंत्री की कानून और व्यवस्था की स्थिति सुधारने में मदद करती है। मैं इन दोनों फिल्मों की सफलता की कामना करती हूं और दोनों फिल्मों से जुड़े सभी लोगों के लिए लाभदायक रहें।”

विज्ञापन
Manjari Fadnnis achieves rare fete of getting two of her films release same day UP Files Chalti Rahe Zindagi
यूपी फाइल्स में मंजरी फडनिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मंजरी फडनिस की बीते शुक्रवार रिलीज फिल्म ‘यूपी फाइल्स’ कथित रूप से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित बताई जाती है। फिल्म में उनके जैसे ही पहनावे वाले में अभिनेता मनोज जोशी ने अभय सिंह का किरदार निभाया है जो राज्य में कानून और व्यवस्था कायम करने की मुहिम छेड़ता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed