फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actresses: इन अभिनेत्रियों को सलमान ने किया अपनी फिल्मों से लॉन्च, जानें कैसा रहा करियर

Mon, 29 Jul 2024 12:19 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 29 Jul 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Actresses Launched by Salman Khan in Movies Sonakshi Sinha Zareen Khan Sneha Ullal Daisy Shah
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेता हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अभिनेता केवल अपने फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि अपने दिलदारी के लिए भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। वह अब तक कई अभिनेत्रियों को अपनी फिल्मों के जरिए लॉन्च भी कर चुके हैं। आइए जानते हैं कि दबंग खान अब तक किनको फिल्मों में मौका दे चुके हैं।

Actresses Launched by Salman Khan in Movies Sonakshi Sinha Zareen Khan Sneha Ullal Daisy Shah
स्नेहा उलाल - फोटो : इंस्टाग्राम- स्नेहा उलाल
स्नेहा उलाल

साल 2006 में सलमान खान फिल्म लकी- नो टाइम फॉर लव में नजर आए थे। इस फिल्म के जरिए उन्होंने अभिनेत्री स्नेहा उलाल को लॉन्च किया था। पहली बार स्नेहा को पर्दे पर देखकर फैंस हैरान रह गए थे, क्योंकि उनकी सूरत ऐश्वर्या राय से काफी हद तक मिलती थी। इस फिल्म के बाद वह आर्यन, क्लिक जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। हालांकि, अपने अभिनय करियर में वह उम्मीद के मुताबिक सफलता हासिल नहीं कर सकीं।

Actresses Launched by Salman Khan in Movies Sonakshi Sinha Zareen Khan Sneha Ullal Daisy Shah
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम- सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने अभिनय करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म से की थी। फिल्म दबंग से उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा और छा गईं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने राउडी राठौर, दंबग 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वहीं, उनकी फिल्म हॉलीडे भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। साल 2019 में रिलीज हुई उनकी फिल्म दबंग 3 टिकट खिड़की पर सेमी हिट घोषित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actresses Launched by Salman Khan in Movies Sonakshi Sinha Zareen Khan Sneha Ullal Daisy Shah
जरीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम- जरीन खान
जरीन खान

जरीन खान को भी फिल्म इंडस्ट्री में लाने का श्रेय सलमान खान को ही दिया जाता है। फिल्म वीर में वह पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आईं। उन्हें देखकर लोग उनकी तुलना कैटरीना कैफ से करने लगे। इस फिल्म के बाद वह कई और भी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन दर्शकों पर अपनी अदाकारी से वह खास छाप नहीं छोड़ सकीं।

विज्ञापन
Actresses Launched by Salman Khan in Movies Sonakshi Sinha Zareen Khan Sneha Ullal Daisy Shah
साई मांजरेकर - फोटो : इंस्टाग्राम- साई मांजरेकर
साई मांजरेकर

साई मांजरेकर मशहूर निर्देशक और अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी हैं। पिता की तरह वह फिल्म में सक्रिय हैं। अभिनेत्री ने दंबग 3 से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में लीड रोल में सलमान खान नजर आए थे। अब वह जल्द ही औरों में कहां दम था नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed