फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने लीक बाथरूम वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, सच का खुलासा कर किया हैरान

Sun, 28 Jul 2024 11:23 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 28 Jul 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Urvashi Rautela broke silence on leaked bathroom video shocked by revealing the truth
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का एक बाथरूम वीडियो बीते दिन सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हुआ, जिसे देखकर उनके प्रशंसक दंग रह गए। लीक बाथरूम वीडियो के कारण अभिनेत्री विवादों में घिर गईं। अब, उर्वशी रौतेला ने खुद इस वाक्ये पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। साथ ही बताया है कि वह ऐसा होने से कितनी ज्यादा परेशान हो गई थीं। 

Urvashi Rautela broke silence on leaked bathroom video shocked by revealing the truth
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम @urvashirautela

उर्वशी रौतेला फिलहाल अक्षय ओबेरॉय के साथ अपनी अगली फिल्म 'घुसपैठिये' की रिलीज की तैयारी कर रही हैं। लेकिन इसकी रिलीज से पहले, अभिनेत्री अपने लीक बाथरूम वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवादों में आ गई। अब, उर्वशी रौतेला ने लीक हुए वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि फुटेज वास्तव में उनकी आगामी फिल्म 'घुसपैठिए' का एक सीन है, और उन्होंने इसके वायरल होने पर निराशा व्यक्त की है। 

Urvashi Rautela broke silence on leaked bathroom video shocked by revealing the truth
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela

हालिया इंटरव्यू में उर्वशी रौतेला ने साझा किया, 'जब वीडियो सामने आया तो मैं स्वाभाविक रूप से परेशान हो गई थी। हालांकि यह कोई निजी पल नहीं है, बल्कि घुसपैठिए का हिस्सा है, फिर भी यह निराशाजनक है।' जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी निजी क्लिप के लीक होने का सामना करना पड़ा है, तो उन्होंने दृढ़ता से जवाब दिया, 'शुक्र है, नहीं। मुझे उम्मीद है कि किसी भी महिला को कभी भी ऐसा अनुभव नहीं करना पड़ेगा।'

Bioscope: पंडित रविशंकर के वैवाहिक जीवन की हलचल का ‘अभिमान’, अमिताभ और जया की जमापूंजी से बनी ऋषि दा की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Urvashi Rautela broke silence on leaked bathroom video shocked by revealing the truth
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela

विचाराधीन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिससे नेटिजन्स के बीच बहस छिड़ गई कि क्या यह गोपनीयता का हनन था या प्रचार स्टंट था। आग में घी डालते हुए, उर्वशी और उनके मैनेजर के बीच एक फोन कॉल रिकॉर्डिंग भी लीक हो गई, जिसमें उन्होंने स्थिति के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की और क्लिप को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Kill Box Office: कछुए की रफ्त्तार से बढ़ रही है राघव-लक्ष्य की फिल्म, जानिए 'किल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विज्ञापन
Urvashi Rautela broke silence on leaked bathroom video shocked by revealing the truth
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela

सुसी गणेशन द्वारा निर्देशित फिल्म 'घुसपैठिये' 9 अगस्त को रिलीज होने वाली है, ऐसे में उर्वशी अन्य कारणों से भी सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री को हाल ही में हैदराबाद में नंदामुरी बालकृष्ण की तेलुगु फिल्म 'एनबीके 109' के सेट पर दर्दनाक चोट लग गई, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उर्वशी की टीम ने पुष्टि की कि उन्हें गंभीर फ्रैक्चर हुआ है, लेकिन प्रशंसकों को आश्वासन दिया कि उन्हें शीर्ष स्तर की चिकित्सा देखभाल मिल रही है और वह ठीक होने की राह पर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed