फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: 10 दिन में 50 करोड़ तक ही पहुंच सकी 'बैड न्यूज', जानें रविवार का कलेक्शन

Sun, 28 Jul 2024 09:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 28 Jul 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
Bad Newz Box Office Collection Day 10 Vicky Kaushal Ammy virk Triptii Dimri Film Total Earnings
बैड न्यूज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' ने हाल ही में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी हैं। इस फिल्म का तौबा-तौबा गाना चार्टबस्टर साबित हो चुका है। रिलीज से पहले बैड न्यूज का जमकर प्रचार किया गया था, लेकिन पहले सप्ताहांत के बाद फिल्म की रफ्तार काफी सुस्त नजर आई। आइए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे रविवार को कैसा प्रदर्शन किया।

Movies On Flood: बाढ़ के कहर की मार्मिक कहानी दिखाती हैं ये फिल्में, कहानी ऐसी की भर आई थी दर्शकों की आंखें

Bad Newz Box Office Collection Day 10 Vicky Kaushal Ammy virk Triptii Dimri Film Total Earnings
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

बैड न्यूज ने पहले दिन आठ करोड 30 लाख रुपये से अपनी शुरुआत की थी, जो कि अच्छा माना जा सकता है। दूसरे दिन और तीसरे दिन यानी शनिवार और रविवार को फिल्म ने क्रमशः 10.25 और 11.15 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि, मंडे टेस्ट में फिल्म पास नहीं हो सकी और इसकी कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

Bad Newz Box Office Collection Day 10 Vicky Kaushal Ammy virk Triptii Dimri Film Total Earnings
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

पहले हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 42.85 करोड़ रुपये बटोरे, लेकिन फिल्म की रफ्तार अब काफी धीमी हो चुकी है। ऐसे में फिल्म के हिट होने की राह काफी मुश्किल नजर आ रही है। फिल्म के दूसरे सप्ताह के कलेक्शन की बात करें तो बैड न्यूज ने दूसरे शुक्रवार को दो करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bad Newz Box Office Collection Day 10 Vicky Kaushal Ammy virk Triptii Dimri Film Total Earnings
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

वहीं, शनिवार को फिल्म की कमाई में मामूली सुधार नजर आया। नौवें दिन फिल्म ने तीन करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं आज यानी दूसरे रविवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने तीन करोड़ 32 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन  51.57  करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन
Bad Newz Box Office Collection Day 10 Vicky Kaushal Ammy virk Triptii Dimri Film Total Earnings
बैड न्यूज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बैड न्यूज की कमाई पर डेडपूल एंड वूल्वरिन और कल्कि 2898 एडी ने बड़ा असर डाला है। आने वाले समय में फिल्म की राह और कठिन नजर आ रही है। जल्द ही अजय देवगन की औरों में कहां दम था रिलीज होने वाली है, जो फिल्म के कलेक्शन पर और अधिक प्रभावित कर सकती है।
Vicky Kaushal: विक्की के लिए फोटोग्राफर बनीं कैटरीना, अभिनेता ने तस्वीर साझा पत्नी पर बरसाया प्यार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed