फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Olympics 2024: ओलंपिक 2024 में भारत के पहले पदक का बॉलीवुड ने मनाया जश्न, मनु भाकर को दी बधाई

Sun, 28 Jul 2024 07:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 28 Jul 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
Olympics 2024 Taapsee pannu Preity Zinta celebrated India first medal congratulated Manu Bhaker
मनु भाकर, प्रीति जिंटा, तापसी पन्नू - फोटो : एक्स, इंस्टाग्राम- प्रीति जिंटा, तापसी पन्नू

पेरिस ओलंपिक 2024 में शूटर मनु भाकर ने देश का नाम रोशन कर दिया है। 22 वर्षीय युवा शूटर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में तीसरे स्थान पर रहीं और कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे देश में खुशी की लहर है। राजनेताओं के साथ उन्हें फिल्मी हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर बधाई दी है। महिला शूटर की जीत का जश्न मनाने वालों में प्रीति जिंटा और तापसी पन्नू का भी नाम शामिल है। 

Olympics 2024 Taapsee pannu Preity Zinta celebrated India first medal congratulated Manu Bhaker
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम- प्रीति जिंटा

प्रीति ने  इंस्टाग्राम स्टोरी पर मनु की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "भारत के लिए ओलंपिक 2024 में पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई। जय हिंद"। 

Olympics 2024 Taapsee pannu Preity Zinta celebrated India first medal congratulated Manu Bhaker
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
वहीं तापसी पन्नू ने भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है। उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "कांस्य पदक के साथ अपना ओलंपिक पदक खाता खोला। इस शानदार शूटर को बधाई।" 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Olympics 2024 Taapsee pannu Preity Zinta celebrated India first medal congratulated Manu Bhaker
कंगना रणौत, तापसी पन्नू, प्रीति जिंटा- इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम- कंगना रणौत, तापसी पन्नू, प्रीति जिंटा
मनु भाकर की यह सफलता और भी खास इस वजह से है, क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। पीएम मोदी ने भी उनकी इस उपलब्धि पर एक्स के माध्यम से उन्हें बधाई दी है। भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी मनु को इस जीत पर इंस्टाग्राम के जरिए बधाई दी है।
विज्ञापन
Olympics 2024 Taapsee pannu Preity Zinta celebrated India first medal congratulated Manu Bhaker
तापसी पन्नू, प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम- तापसी पन्नू, प्रीति जिंटा

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रीति जिंटा जल्द ही सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से वह कई साल के बाद अभिनय की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। इससे पहले वह सनी के साथ हीरो- लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई, फर्ज और भैया जी सुपरहिट जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं, तापसी तापसी पन्नू 'फिर आई हसीन दिलरुबा' की वजह से इन दिनों चर्चा में हैं। इस साल अगस्त में उनकी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 
Ranbir Kapoor: बेटी के लिए रणबीर कपूर ने खुद को बदल डाला, बोले- राहा के जन्म से पहले मौत मुझे नहीं डराती थी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed