{"_id":"5d5010e88ebc3e6cd506815f","slug":"bhumi-pednekar-revealed-she-constructs-hostel-new-toilets-for-girls-on-toilet-ek-prem-katha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के 2 साल पूरे होने पर भूमि का बड़ा खुलासा, PM मोदी भी करेंगे गर्व","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के 2 साल पूरे होने पर भूमि का बड़ा खुलासा, PM मोदी भी करेंगे गर्व
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 11 Aug 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
toilet ek prem katha
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की 'फिल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा' को आज 2 साल हो चुके हैं। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री भूमि पेडनेकेर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत अभियान से प्रेरित थी। दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया था। फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के 2 साल पूरे होने पर अभिनेत्री भूमि पेडनेकेर ने बड़ा खुलासा हुआ है।
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के 2 साल पूरे होने पर भूमि पेडनेकेर ने सोशल मीडिया पर छोटे बच्चों को तस्वीरें शेयर की हैं। बच्चों की इन तस्वीरों में ज्यादातर लड़कियां नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए भूमि पेडनेकेर ने बड़ा खुलासा भी किया है। भूमि पेडनेकेर ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने नए हॉस्टल और लड़कियों के लिए शौचालय बनवाए हैं।
भूमि पेडनेकेर ने अपनी पोस्ट में लिखा- 'टॉयलेट: एक प्रेम के दो साल, इस फिल्म ने मुझे विनम्र और सामजिक तौर पर मुझे वो बेहतर जगह दी जिससे में दुनियाभर में स्वच्छता फैला सकी। हम चंबल के मुरैना में अभ्युदय आश्रम में मौजूद बच्चों को बेहतर सुविधा देने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं, और टॉयलेट: एक प्रेम के दो साल पूरे होने पर मैं गर्व से कह सकती हूं कि नए हॉस्टल और शौचालय पूरी तरह से सुविधाजनक हो चुके हैं।'
भूमि पेडनेकेर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा- 'इससे ज्यादा संतुष्टिदायक कुछ भी नहीं हो सका। यहां के बच्चे मुझे शक्ति देते हैं। मैं उन फैंस और समर्थकों को शुक्रिया अदा करना चाहूंगी जो मुझे हमेशा प्यार देते रहे हैं।' भूमि पेडनेकेर की इस पोस्ट को उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का पोस्टर
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' साल 2017 में आई थी। इस फिल्म में भूमि पेडनेकेर और अक्षय कुमार के अलावा अनुपम खेर, सना खान और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।