फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने फैशन को बनाया अपना आत्मविश्वास, बोलीं- इसके जरिए मैं खुद को रिप्रजेंट करती हूं

Fri, 17 May 2024 08:31 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 17 May 2024 08:31 AM IST
विज्ञापन
Bhumi Pednekar reveals she made fashion her statement of confidence says I struggled with feeling confident
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में चलती रहती हैं। अभिनेत्री की पिछली फिल्म 'भक्षक' दर्शकों को खूब पसंद आई थी। यह फिल्म फ्लॉप की कतार में अभिनेत्री के लिए संजीवनी साबित हुई थी। अब हाल ही में, भूमि ने खुलासा किया कि कैसे उन्हें ड्रेसेस के साथ खेलने में मजा आता है और उन्होंने इसे अपना कॉलिंग कार्ड बनाने के लिए फैशन की ओर रुख किया।

Bhumi Pednekar reveals she made fashion her statement of confidence says I struggled with feeling confident
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड स्टार भूमि पेडनेकर अपने स्टाइल स्टेटमेंट और अपनी शानदार ड्रेस चॉइस से मीडिया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। भूमि ने मुंबई की एक युवा लड़की के रूप में फैशन के प्रति अपने प्रेम को अपनाया है और अब वह एक के बाद एक फैशन की दुनिया में धूम मचा रही हैं।

Bhumi Pednekar reveals she made fashion her statement of confidence says I struggled with feeling confident
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

भूमि ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में कहा, “जब मैं बड़ी हो रही थी, मुझे आत्मविश्वास महसूस करने में कठिनाई होती थी, खासकर अपनी बॉडी को अपनाने में सबसे ज्यादा दिक्कत हुई थी, लेकिन इसे परिभाषित करने की बजाय, मैंने फैशन की ओर रुख किया। जैसे-जैसे मैं बड़ी होती गई, सुंदरता और फैशन के बारे में मेरा रिश्ता और समझ विकसित हुई है।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhumi Pednekar reveals she made fashion her statement of confidence says I struggled with feeling confident
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, “यह अब सिर्फ अच्छा दिखने या रुझानों का पालन करने के बारे में नहीं है। यह मेरे व्यक्तित्व को अपनाने के बारे में है। मेरे लिए आज फैशन और सुंदरता एक ऐसा माध्यम बन गया है, जिसके जरिए मैं खुद को रिप्रजेंट कर सकती हूं और अपनी मन: स्थिति को व्यक्त कर सकती हूं!”

विज्ञापन
Bhumi Pednekar reveals she made fashion her statement of confidence says I struggled with feeling confident
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

भूमि का फैशन सेंस इस बात का एक आदर्श उदाहरण है कि फैशन कैसे ग्लैमरस और टेस्टफुल दोनों हो सकता है। अभिनेत्री ने कहा, “मुझे प्रयोग करना पसंद है। मैं बस फैशन के साथ मजा लेना चाहती हूं और मुझे लगता है कि मैं इसे पूरे दिल से कर रही हूं। यही कारण है कि लोग मेरे फैशन-फॉरवर्ड बदलाव की सराहना कर रहे हैं।"

Inside Story: अल्लू अरविंद और मधु मंटेना ने पांच साल पहले शुरू की फिल्म, ‘रामायण’ ने कराई दोस्तों में महाभारत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed