बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कम समय में ही हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग जगह बनाई है। उन्होंने अलग-अलग जोनर की फिल्में कर फैंस का दिल जीता और उनमें से कई बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं, लेकिन एक फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई और इसकी व्यावसायिक असफलता ने अभिनेत्री का दिल तोड़ दिया था। वह है अभिषेक चौबे की साल 2018 में आई गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'सोनचिड़िया'। भूमि ने इस फिल्म पर बात करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की थी, लेकिन इसकी असफलता ने उन्हें निराश कर दिया।
Bhumi Pednekar: सोनचिड़िया फ्लॉप होने पर टूट गई थीं भूमि पेडनेकर, आठ महीने की मेहनत छह दिन में हो गई थी बेकार
हाल ही में दिए इंटरव्यू में भूमि ने खुलासा किया कि वह हमेशा अपनी समझदारी के साथ फिल्मों का चयन करती हैं। पहली चीज भूमि यह देखती हैं कि किस तरह से वह फिल्मों में रचनात्मक भूमिका निभा सकती हैं और दूसरी चीज यह कि वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है। इन दोनों ही बातों को ध्यान में रखते हुए अभिनेत्री ने 'सोनचिड़िया' फिल्म की थी, लेकिन यह फिल्म सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ जमा नहीं कर पाई और एक हफ्ते के भीतर ही थिएटर से बाहर हो गई।
Shabana Azmi: प्रतीक संग काम करने पर शबाना आजमी ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- उन्हें देखकर भावुक हो गई
भूमि ने कहा, 'जब मैंने 'सोनचिड़िया' की थी तो यह छह दिन में सिनेमाघरों से बाहर हो गई थी। यह शायद मेरा पहला हार्टब्रेक था, क्योंकि इससे पहले मेरी हर फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इससे पहले मैंने जो चार फिल्में 'दम लगा के हईशा', 'टॉयलेट एक प्रेम कथा', 'शुभ मंगल सावधान', 'लस्ट स्टोरीज' कीं। फिर 'सोनचिड़िया' आई। एक ऐसी फिल्म, जिससे मैंने बहुत जुड़ाव महसूस किया, क्योंकि मैंने उस फिल्म को अपने जीवन के आठ महीने दिए। मुझे विश्वास था कि 'सोनचिड़िया' में एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होने वाली सभी चीजें हैं, लेकिन फिल्म छह दिनों में बंद हो गई और इसने वास्तव में मेरा दिल तोड़ दिया।'
Goodbye: तकरार और प्यार से भरी 'गुडबाय' के टीवी प्रीमियर का एलान, इस दिन और इतने बजे दस्तक देगी फिल्म
अभिनेत्री ने कहा कि भले ही फिल्म अच्छी कमाई नहीं कर सकी, लेकिन यह अभी भी जीवित है। जब लोग मेरी फिल्मोग्राफी के बारे में बात करते हैं तो वह पहले 'दम लगा के हईशा' का जिक्र करते हैं और फिर 'सोनचिड़िया' का जिक्र करते हैं। कुछ डायरेक्टर्स ने मुझे 'सोनचिड़िया' में देखकर काम दिया है तो मुझे लगता है कि शायद फिल्म को लोगों की भीड़ नहीं मिली, लेकिन ऐसे दर्शक जरूर मिले हैं, जो इसे समझते हैं। यह मेरे लिए एक सीख थी।
Karan Deol: इस फिल्म निर्माता की पोती हैं करण की होने वाली दुल्हनिया, बचपन से है एक्टर संग नाता
'सोनचिड़िया' में भूमि ने चंबल घाटी की एक महिला 'इंदुमती तोमर' की भूमिका निभाई है, जो एक बच्ची की रक्षा के लिए अपने घर से भाग जाती है। चंबल के डकैतों के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म में भूमि के साथ मनोज बाजपेयी, सुशांत सिंह राजपूत, रणवीर शौरी और आशुतोष राणा ने भी अभिनय किया था।
Priyanka Chopra: इस वजह से 'लव अगेन' में प्रियंका-निक के बीच फिल्माया गया किसिंग सीन, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
