फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में भूमि पेडनेकर ने त्याग दिया मांसाहार, बोलीं- अब पहले से बेहतर महसूस करती हूं

Wed, 14 Oct 2020 06:26 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 14 Oct 2020 06:26 AM IST
विज्ञापन
Bhumi Pednekar turns vegetarian says I am feeling good physically strong and health
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा में कथानक आधारित फिल्मों के जरिए अपना नाम चोटी की अदाकाराओं में शामिल करा चुकीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के लिए कोरोना का संक्रमण काल उनकी आहार की पसंदों में भी बदलाव लेकर आया है। भूमि लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करती रही हैं और इस बारे में वह कहती हैं कि कोरोना के दौरान इस बारे में उन्हें तमाम नए विचारों पर काम करने के लिए प्रेरित किया।

Bhumi Pednekar turns vegetarian says I am feeling good physically strong and health
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने आसपास की प्रकृति को बचाए रखने के लिए हमेशा मुखर रहने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने लंबे अरसे से इस दिशा में काम किया है। वह ‘क्लाइमेट वारियर्स’ की टोली बनाने पर काम करती हैं और इस बारे में डिजिटल तरीके से इसका प्रचार प्रसार करती रहती हैं। इतना ही नहीं वह जलवायु की सुरक्षा के लिए तमाम कार्यों में अपना हाथ व्यक्तिगत रूप से भी बंटा चुकी हैं।  

Bhumi Pednekar turns vegetarian says I am feeling good physically strong and health
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भूमि की नई फिल्म ‘दुर्गावती’ अगले महीने रिलीज होने जा रही है। फिल्म में वह एक ऐसे सरकारी अफसर की भूमिका में नजर आएंगी जो साजिशों का शिकार हो जाती है। इस फिल्म की चर्चा के दौरान ही ये पता चला कि भूमि अब शाकाहारी बन गई हैं तथा इसका श्रेय वह जलवायु को लेकर सजग करने वाली अपनी इस यात्रा को देती हैं, जिसके चलते वह अपनी दिनचर्या में ये बड़ा फैसला कर सकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhumi Pednekar turns vegetarian says I am feeling good physically strong and health
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भूमि कहती हैं, “कई साल से मैं संपूर्ण शाकाहारी बनना चाहती थी लेकिन आदतों से पीछा छुड़ाना सबसे मुश्किल काम होता है। ‘क्लाइमेट वारियर’ के साथ शुरू हुए मेरे सफर ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है और अब मांसाहार का मेरा दिल अपने आप ही नहीं ही नहीं करता।”

विज्ञापन
Bhumi Pednekar turns vegetarian says I am feeling good physically strong and health
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भूमि चाहती हैं कि उनके आसपास की दुनिया भी सकारात्मक तरीके से यूं ही बदलती रहे और लोग जलवायु संरक्षण में अपना किसी न किसी तरह का योगदान देते रहें। वह कहती हैं, “मैं बहुत बड़ी मांसाहारी कभी नहीं थी लेकिन, मैंने इसे लॉकडाउन में छोड़ने का फैसला किया। दरअसल यह ऐसी चीज थी, जो सहज और स्वभाविक रूप से घटित हो गई। अब तो इस बात को छह महीने गुजर चुके हैं और मैं अब किसी तरह के अपराध-बोध से ग्रस्त नहीं हूं और शारीरिक रूप से खुद को पहले से बेहतर महसूस कर रही हूं।“

Bigg Boss 14: घर में दोबारा वापसी करेंगी सारा गुरपाल? सोशल मीडिया पर है ऐसी चर्चा

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed